जिस पर लगाया रेप का आरोप, उसी से शादी की जिद पर अड़ी

सहारनपुर। शहर की एक छात्रा के साथ शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। उसके गर्भवती होने पर प्रेमी ने उस से किनारा कर लिया तो पीड़िता पुलिस की चौखट पर पहुंची और न्याय की गुहार लगाई। थाना सदर बाजार पहुंची पीड़िता ने पुलिस को बताया कि क्षेत्र का एक लड़का पिछले कई साल से उसके साथ रिलेशनशिप में था। उसने शादी का वादा भी किया। छात्रा ने पुलिस को यह भी बताया कि लड़के के परिजनों को भी उनके रिलेशनशिप की पूरी जानकारी थी। लेकिन अब लड़का शादी के वादे से मुकर गया है। लड़की ने उसी लड़के से शादी करने की गुहार लगाई है।

Saharanpur Boy ditched his girlfriend after she got pregnant

प्रेंगनेंट हो गई थी लड़की
पुलिस ने कारण पूछा तो इस छात्रा ने बताया कि रिलेशनशिप में रहने के कारण वह प्रेग्नेंट हो गई है और जब इस बात का पता उसके ब्वॉयफ्रेंड के परिवार वालों को भी लगा तो अब लड़का उसके मेरे गर्भ गिराने की दवाई ले आया। छात्रा का यह भी आरोप है कि अब लड़का उससे शादी करना नहीं चाहता और लड़के के घर वाले भी दूसरा रिश्ता ढूंढ रहे हैं। पुलिस थाने पहुंची इस छात्रा ने युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप लगाए हैं। थाना सदर बाजार प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पूरे मामले की जांच शुरु कर दी है।

SP की चौखट पर लगाई गुहार
पुलिस की चौखट पर पहुंची छात्रा ने एसपी देहात से पहले इस मामले की शिकायत की। इसके बाद कोतवाली सदर बाजार पहुंची छात्रा ने पुलिस ने कहा कि पुलिस साहब, उसी लड़के से मेरी शादी करा दीजिए जिसके साथ मैं कई वर्षों तक रिलेशनशिप में रही हूं। लड़की का यह भी कहना है कि प्रेग्नेंट होने के बाद अब उसके अपने परिजन भी उसके साथ नहीं है और लड़के ने भी मना कर दिया है। ऐसे में वह दोराहे पर आकर खड़ी हो गई है और अगर ऐसे में उसकी शादी लड़के से नहीं कराई गई तो वह कहीं की नहीं रहेगी। Sp देहात विद्यासागर मिश्रा ने कोतवाली सदर बाजार पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

कई सालों से थे दोनों के संबंध
लंबे समय तक छात्रा के साथ रिलेशनशिप में रहने वाला लड़का कोतवाली सदर बाजार के पीछे ही गिल कॉलोनी का रहने वाला है। लड़की पेपर मिल रोड की रहने वाली है। लड़की के मुताबिक उनके बीच काफी समय से रिलेशनशिप है और उनके संबंधों के बारे में लड़के के परिजनों को भी पूरी जानकारी थी। लड़की ने यह भी बताया है कि लड़के के परिवार वालों ने भी उसे यह भरोसा दिलाया था कि अपने बेटे की शादी उसके साथ ही करेंगे। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+