यमुना नदी से बहकर आया डायनासोर जैसा जीव, देखकर सन्न रह गए लोग
सहारनपुर। आपने अभी तक फिल्मों में ही डायनासोर देखा होगा लेकिन यहां पर आज एक ऐसा जंतु पाया गया, जो पूरी तरह से डायनासोर जैसा दिखता है। यूपी के सहारनपुर में एक डायनासोर प्रजाति सा दिखने वाला मृत जानवर दिखाई दिया। धान के खेत मे जानवर पड़ा होने की सूचना लगते ही ग्रामीणों का हुजूम जमा होने लगा। वहीं सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची।
खेत में मिला ये अजीब सा जीव
थाना सरसावा क्षेत्र के ग्राम झरौली निवासी विश्वास का लड़का रजत उर्फ वासु बृहस्पतिवार को अपने खेत पर घूमने के लिए गया था। अचानक उसे अपने धान के खेत के कोने पर एक डायनासोर प्रजाती सा दिखने वाला एक मृत जानवर दिखाई दिया। अजीब से जानवर पड़ा होने की जानकारी उसने ग्रमीणों को दी।
देखने के लिए लगा हुजूम
गांव में खबर लगते ही ग्रामीण जानवर को देखने के लिए खेतों की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों का अनुमान है यह जानवर बाढ़ के पानी में बहकर आया होगा। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची व जानवर को जाँच के लिए अपने साथ ले गई।
चर्चा का विषय बना ये अनोखा जीव
इस दौरान डायनासोर प्रजाति सा दिखने वाले मृत जानवर का मिलना गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं कुछ लोगों का मानना यह भी है कि यह मृत जानवर नेवला भी हो सकता है। वन क्षेत्राधिकारी हरज्ञान सिंह का कहना है कि मृत जानवर को जांच के लिए भेजा गया है जांच के बाद ही सही जानकारी मिल पाएगी।
ये भी पढे़ं- 'मोदी जी SC/ST के नाम पर कर रहे हैं नौटंकी, दलित वोटबैंक है मंशा'