वसूली का आरोप लगाकर सेल्स टैक्स अधिकारियों को व्यापारियों ने बनाया बंधक

आगरा। यूपी के आगरा में एक मामला सामने आया है, जहां बिना अधिकारियों को सूचना दिए सेल्सटैक्स कर्मचारियों द्वारा दुकानदारों की जांच कर्मचारियों को महंगी पड़ गई। उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए व्यापारियों ने कर्मचारियों को दुकान में बंद कर दिया और बेलनगंज तिराहे पर जाम लगा दिया। इसके बाद बैकफुट पर आए कर्मचारियों ने दीपावली के बाद चेकिंग करने का आश्वासन दिया तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। इस दौरान वो किसी अधिकारी का आदेश भी नहीं दिखा पाए। व्यापारियों ने कह दिया है कि पूरे व्यापारी साथ हैं और अब लड़ कर ही व्यापार करना पड़ेगा।

ruckus at agra when Sales tax officers accused traders

दरअसल, थाना छत्ता के बेलनगंज बाजार स्थित भगवती काम्प्लेक्स में सेल्सटैक्स के दो कर्मचारी पहुंच गए और व्यपारियों से जीएसटी और बिल चेक कराने की बोलने लगे। व्यापारियों का आरोप है कि यह कर्मचारी दुकानदारों से पैसे मांग रहे थे और वरना फोटो खींच कर कार्यवाई की बात कह रहे थे। रोजाना किसी न किसी व्यापारी से वसूली की जा रही है। इस दौरान पूरे बाजार के व्यापारी एकत्रित हो गए और उन्होंने कार्यवाई के लिए बेलनगंज तिराहे पर पुलिस के बैरियर लगा कर जाम लगा दिया।

ruckus at agra when Sales tax officers accused traders

इस दौरान कर्मचारियों ने अपने ऊपर दबाव होने और टारगेट पूरा करने की मजबूरी बताई और दीपावली के बाद ही आगे जांच करने की बात कही तब जाकर उन्हें छोड़ा गया। व्यपारियों ने थाना छत्ता में तहरीर दी है। वहीं इस मामले में सेल्सटैक्स का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं हो रहा है।

ये भी पढ़ें- ये है यूपी का बारूद वाला गांव, सिगरेट बीड़ी पीने पर भी है मना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+