चर्च फैमिली के कन्वेंशन में धर्मांतरण का आरोप, हिंदूवादियों ने किया जमकर हंगामा

आगरा। ताजनगरी आगरा में एक बार फिर धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां एक होटल में ईसाई समाज के कन्वेंशन कार्यक्रम में हिंदूवादियों ने जमकर हंगामा काटा है। इस दौरान ईसाई समाज की महिलाओं ने हिंदुओं के भगवान के लिए अपशब्द बोले और उनके पास से गलत सामग्री भी बरामद की गईं। वहीं आयोजक अपनी प्रार्थना सभा में अचानक अराजक तत्वों द्वारा आकर मारपीट करने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस ने मौके से 9 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ruckus at agra at convention in church family

जानकारी के मुताबिक ताजनगरी के फतेहाबाद रोड पर स्थित होटल में द चर्च फैमिली यूपी के तत्वावधान में पहला वार्षिक कन्वेंशन डे मनाया जा रहा था। यहां राष्ट्रीय बजरंग दल और विहिप के कार्यकर्ताओं को धर्मांतरण की सूचना मिली और उन्होंने मौके पर जाकर हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दिया। मौके पर पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस के आने पर वहां हिंदू देवी देवताओं के लिए गलत सामग्री भी मिली। हिंदूवादियों से बातचीत में दूसरे पक्ष की महिलाओं ने भगवानों के लिए गलत शब्द भी इस्तेमाल किए।

ruckus at agra at convention in church family

मामला धार्मिक मामले से जुड़ा देख पुलिस ने तत्काल वहां से नौ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।कार्यक्रम की पूर्व अनुमति भी न लेने के कारण आयोजक भी फंसते दिखाई दे रहे हैं। हिंदूवादी धर्मांतरण के आरोप लगाते हुए हर हाल में कार्यवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं मामले के बाद आयोजक जहां खुद को गलत न होने और जबरन तत्वों द्वारा मारपीट और लाखों का नुकसान करने की बात कह रहे हैं तो वहीं उनको छुड़ाने के लिए थाना ताजगंज में समाज के लोग भी इकट्ठा हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें- यूपी में किसान अब कर सकेंगे भांग की खेती, कैबिनेट मीटिंग में इन 12 प्रस्तावों को दी मंजूरी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+