एक पल में बचा ली जिंदगी, प्रयागराज स्टेशन पर जानलेवा बन सकती थी लापरवाही, रेलवे जवान ने ऐसे बचाई जान, Video
Prayagraj Railway Station: 'जिंदगी अनमोल है', लेकिन शायद यह बात ट्रेन में सफर करने वाले यात्री नहीं समझते। ट्रेन और प्लेटफॉर्म पर हादसों की तमाम खबरें सामने आ चुकी है बावजूद इसके लोग अपनी जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं।
ऐसा ही कुछ यूपी के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर हुआ, जहां एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने के चक्कर में गिर गया, गनीमत रही कि वहां मौजूद एक जवान की सतर्कता काम आ गई।

प्रयागराज रेलवे स्टेशन से एक सीख देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यहां एक यात्री प्रयागराज स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी वो अपना कंट्रोल खो बैठा और ट्रेन के नीचे घसीटने लगा।
हाालंकि उसी समय मौके पर आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक संजय कुमार रावत मौजूद थे, जिन्होंने बिना देरी किए यात्री को नीचे की तरफ खींच लिया, जिससे वह प्लेटफॉर्म एवं ट्रेन के बीच में गिरने से बच गया।
यात्री की पहचान सज्जन सिंह के रूप में हुई है, जो कुछ खाने का सामान खरीदने के लिए प्लेटफॉर्म पर ट्रेन से उतरा था, जो गुवाहाटी से बीकानेर जा रही थी। जयपुर निवासी सज्जन सिंह ने देखा कि उनकी ट्रेन स्टेशन से निकल रही है और वे तेजी से अपने कोच की ओर बढ़े।
हालांकि, 63 वर्षीय व्यक्ति चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय फिसल गए और लगभग प्लेटफ़ॉर्म और ट्रेन के बीच की गिरने वाले ही थे कि तभी आरपीएफ के जवान संजय कुमार रावत ने उनको बचाया, जो उसी प्लेटफॉर्म पर खड़े थे।
दरअसल, रावत ने देखा कि यात्री अपना संतुलन खो बैठे हैं और कोच का हैंडल पकड़ने की कोशिश कर रहे थे। कुछ ही सेकंड में उन्होंने बुजुर्ग यात्री गिरने के बाद पकड़ा और चलती ट्रेन से दूर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई और इसे भारतीय रेलवे ने एक्स पर साझा किया।
रेलवे ने वीडियो साझा करते हुए लिखा-"आज प्रयागराज जं. से गाड़ी सं. 15634 के चलने के बाद ट्रेन में चढ़ने के प्रयास में एक यात्री सज्जन सिंह फिसलकर प्लेटफॉर्म और कोच के बीच गिर गया। स्टेशन पर तैनात संजय कुमार रावत ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए यात्री को बाहर निकाला और उसकी जान बचाई।
वहीं इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने जवान के साहस और सूझबूझ के लिए "सैल्यूट" किया, साथ ही यात्री की जिंदगी बचाने के लिए उनका धन्यवाद किया।












Click it and Unblock the Notifications