लखनऊ: ज्वैलरी शॉप में तमंचे के बल पर करोड़ों की लूट, नाराज व्यापारियों का थाने में हंगामा
लखनऊ में कुछ लुटेरों ने ज्वैलरी शॉप में तमंचे की नोंक पर करीब 50 किलो सोने-चांदी के आभूषणों की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना से नाराज व्यापारियों ने पुलिस स्टेशन में हंगामा किया।
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में अपराधियों के हौंसले किसकदर बुलंद हैं कि उन्होंने एक ज्वैलरी शॉप में करोड़ों की लूट की वारदात को अंजाम दिया। तमंचे की नोंक पर संदिग्धों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना से स्थानीय व्यापारियों में गुस्सा है। उन्होंने थाने में जमकर हंगामा किया।
राजधानी लखनऊ में बड़ी वारदात
मिल रही जानकारी के मुताबिक घटना चौक के ज्वैलरी शॉप की है। जहां करीब 9 की संख्या में आए संदिग्धों ने वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने दुकान में घुस कर तमंचे की नोंक पर पहले वहां मौजूद लोगों को काबू किया। फिर दुकान से करीब 50 किलोग्राम के सोने-चांदी की ज्वैलरी और नगदी लेकर फरार हो गए। घटना उस समय हुई जब दुकान बंद करने की तैयारी हो रही थी।

करीब 9 की संख्या में आए संदिग्धों ने की वारदात
बताया जा रहा है कि इस घटना में व्यापारी प्रवीण और लालजी पर हमला भी हुआ है। वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्धों ने उन पर हमला किया। फिलहाल दोनों ही व्यापारियों को ट्रामा सेंटर में एडमिट कराया गया। इस घटना ने स्थानीय व्यापारियों में भारी गुस्सा है। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस थाने में जोरदार हंगामा किया।

सर्राफा एसोसिएशन ने की घटना की निंदा
इस पूरी वारदात की लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन ने निंदा की। चौक में मौजूद ज्वैलरी की दुकान में लूट के खिलाफ सोमवार को इलाके की सभी ज्वैलरी की दुकानें बंद रखने का फैसला लिया है। नाराज व्यापारियों ने आरोपियों की जल्द की गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी
फिलहाल पुलिस नाराज व्यापारियों की शांत कराने के साथ ही मामले की जांच में जुट गई है। दुकान में लगे सीसीटीवी से वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्धों की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों की तस्वीर जारी की है। पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान तेज कर दिया है। साथ ही इस वारदात को अंजाम देने वालों की जल्द गिरफ्तारी हो इसके लिए भी कवायद में जुट चुकी है।

घटना में दो व्यापारी घायल, अस्पताल में भर्ती
शुरुआती जानकारी के मुताबिक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्धों ने फायरिंग भी की है। इसका सबूत वहां पड़ी बंदूक की गोलियों से हो जाता है। माना जा रहा है कि दुकान में मौजूद लोगों को काबू करने के लिए आरोपियों ने फायरिंग की होगी। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications