यूपी: कोर्ट के आदेश पर 5 दारोगा सहित, 12 पुलिसकर्मियों पर डकैती का केस दर्ज

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पांच दारोगा सहित 12 पुलिसकर्मियों पर कोर्ट के आदेश के बाद डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, बुलंदशहर जिले के खुर्जा थाने की पुलिस ने 8 सितंबर को साबिर के घर पर छापा मारकर उसके भतीजे मुस्तकीम को गिरफ्तार कर लिया था, साथ ही घर में रखे 84 हजार रुपये और दो बाइक अपने साथ ले गए।

Robbery case registered on 12 policemen in Bulandshahar

पुलिस ने रची थी झूठी कहानी
साबिर का आरोप है कि पुलिस ने मुस्तकीम को सिकंद्राबाद के पास पीले बम्बे से एक पिस्टल, 10 हजार और नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार दिखाया। जबकि पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार किया था। बता दें कि पुलिसकर्मियों द्वारा घर मारे गए छापे की पूरी घटना कैमी फंड बैंक के सीसीटीवी में कैद हो गई। साबिर ने बताया कि उसने पूरे मामले की जानकारी बुलंदशहर एसएसपी को भी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Robbery case registered on 12 policemen in Bulandshahar

कोर्ट के आदेश पर हुआ केस दर्ज
साबिर के भतीजे मुस्तकीम और शाहबाज पर तीन-तीन केस लगाकर जेल भेद दिया। साबिर की मानें तो सुनवाई न होने पर उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। एसीजेएम कोर्ट ने 25 सितंबर को सबूत और तथ्यों के आधार पर खुर्जा थाने के पांच दारोगा और 12 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने का आदेश दिए थे, जिसके बाद आईपीसी की धारा 395 के तहत खुर्जा कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

5 दारोगा और 6 सिपाहियों पर हुआ मुकदमा दर्ज
खुर्जा पुलिस ने उपनिरीक्षक शिवप्रकाश, जबर सिंह, संदीप कुमार, विपिन कुमार और धर्मेंद्र कुमार सहित 12 सिपाहियों को नामजद किया है। वहीं, मुस्तकीम की पत्नी अफसाना ने बताया कि मुस्तकीम धोबी का काम करता है। अफसाना ने बताया कि थाने के पास उनकी दुकान है और पुलिसवालों के कपड़े धोते है। पुलिसवालों से पैसा मांगने पर मुस्तकीम पर झुठे आरोप लगाकर उन्हें घर से गिरफ्तार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+