नोएडा: चोरी करने से रोकने पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मारी
बदमाशों ने इस दौरान 2 महिलाओं पर भी हमला किया। गार्ड और बदमाशों की झड़प के बीच गार्ड ने एक बदमाश को पकड़ लिया था।
नोएडा। नोएडा में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम देने से रोकने पर सिक्यूरिटी गार्ड को गोली मार दी। हमले में गार्ड की मौत हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक नोएडा के सेक्टर 44 के सी ब्लॉक में बुधवार दोपहर करीब 3 बजे 3 बदमाश एक घर में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान कॉलोनी के गार्ड ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। बेखौफ बदमाशों ने गार्ड को पहले धक्का दिया फिर गोली मार दी।
गोली लगने से गार्ड की हालत गंभीर हो गई जिसके बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई। बदमाशों ने इस दौरान 2 महिलाओं पर भी हमला किया। गार्ड और बदमाशों की झड़प के बीच गार्ड ने एक बदमाश को पकड़ लिया था।
चश्मदिदों के मुताबिक बदमाश कॉलोनी के घर में प्लंबर बनकर घुसे थे। इसी दौरान उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। नोएडा सिटी एसपी अरुण कुमार सिंह ने इस बात की पुष्टि की है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं एक कार को भी जब्त किया है।












Click it and Unblock the Notifications