Road Accident In UP: यमुना एक्सप्रेस वे पर हुआ भीषण सड़क हादसा, 6 की मौत
Road Accident In Yamuna Expressway News Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा यह हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर मथुरा के बलदेव में शनिवार सुबह हुआ । कार को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी है। दो लोगों की हालत गंभीर है।
जानकारी के मुताबिक, कार सवार 8 लोग नोएडा से आगरा जा रहे थे। ठोकर में कार इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है कि उसके परखचे उड़ गए हैं। पिता और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक, साढ़े तीन बजे के आसपास की यह घटना है। बलदेव थाना क्षेत्र के गांव सराय सालवान में यह हादसा हुआ है। आगरा के थाना बसोनी के गांव हरलालपुरा निवासी धर्मवीर सिंह, उनके पुत्र रोहित और आर्यन की मृत्यु हो गई।
महोबा के गांव बढ़पुरा हुसैद निवासी दलवीर उर्फ छुल्ले व उनके भाई पारस सिंह तोमर और रोहित के एक दोस्त की मृत्यु हो गई।
क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार राय ने बताया कि कार हादसे में 6 लोगों की मौत हुई है। किस गाड़ी ने ठोकर मारी है यह अभी पता नहीं चल पाया है।












Click it and Unblock the Notifications