यूपी: बाराबंकी में सड़क पार कर रहे बारातियों को बस ने रौंदा, छह की दर्दनाक मौत
बाराबंकी। यूपी के बाराबंकी में दर्दनाक सड़क हादसे में छह बारातियों की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसा उस वक्त हुआ जब फैजाबाद से बाराबंकी जा रही एक प्राइवेट बस ने सड़क पार कर रहे बारातियों को रौंद दिया। जिसमे छह लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई गई है।

घटना की सूचना मिलने पर डीएम और एसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मौजूद लोगों ने एसपी से ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग की, एसपी ने ड्राइवर की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।












Click it and Unblock the Notifications