जयंत चौधरी बोले, 'अजित सिंह को फोन कर मुलायम रोए, कहा मदद करो'
राष्ट्रीय लोक दल के नेता ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अजित सिंह से कहा कि मेरा परिवार टूट रहा है, मदद करो।
मथुरा। राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव और मथुरा के पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अजित सिंह को फोन किया था और उन्होंने रो-रोकर मदद मांगी थी। जयंत ने कहा कि मुलायम ने अजित सिंह से कहा कि मेरा परिवार टूट रहा है, मदद करो। मथुरा में रालोद की जनसभा को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने यह बातें कहीं।

जयंत चौधरी ने अपने भाषण में कमजोर तबकों की लड़ाई लड़ने की बात कही और सपा के साथ गठबंधन न होने पर दुख प्रकट करते हुए कहा, 'चाहे हमारा दुश्मन ही क्यों न हो, अगर उसको कोई चोट लग जाये, जो दुखी हो, वह मदद मांगे तो कोई कसर हम छोड़ते नहीं हैं। चौधरी अजीत सिंह ने कोई गुनाह नही किया, कोई गुनाह उन्होंने नहीं किया। जब मुलायम सिंह जी ने उनको फ़ोन किया, रोये और कहा मेरे परिवार में टूट है, मदद करो दो मिनट नहीं लगायी। भूल गए साढ़े चार साल हमने एक-दूसरे के विरोध में रहे।'












Click it and Unblock the Notifications