पूर्व PM Chaudhary Charan Singh के जन्मदिन को इस तरह मनाएगी RLD
उत्तर प्रदेश में सपा-आरएलडी का गठबंधन पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के जन्मदिन को एक साथ मिलकर मनाएगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में कार्यक्रमों के आयोजन किए जाऐंगे।

Aniversary of former PM Chaudhary Charan Singh: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) ने 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक दिवंगत प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती सप्ताह मनाने का फैसला किया है। रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने बुधवार को यहां एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा कि दिवंगत प्रधानमंत्री के सिद्धांतों और विचारधारा से लोगों को अवगत कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांवों और कस्बों में चौपाल बैठकें और गोष्ठी आयोजित करेंगे। वहीं आरएलडी के सहयोगी दल सपा ने भी इस अवसर पर पूरे प्रदेश में कार्यक्रम करने का ऐलान किया है।
विधान भवन में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कार्यों पर यहां पार्टी पदाधिकारी के यहां गोष्ठी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान रालोद राजस्थान के भरतपुर जिले में किसानों की एक बैठक भी आयोजित करेगी।
सपा-आरएलडी मिलकर करेंगे कार्यक्रम
राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और समाजवादी पार्टी, उत्तर प्रदेश में दोनों सहयोगी शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाएंगे। समाजवादी पार्टी (सपा) चरण सिंह की 118वीं जयंती को 'किसान दिवस' के रूप में मनाएगी। इस मौके पर पार्टी के सभी जिला कार्यालयों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर नेता जी के योगदान और उनके बताये रास्ते पर चलने का संकल्प लिया जायेगा.
पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह गांधीवादी सोच वाले नेता थे। उनकी प्राथमिकताएं गांव और गरीब थे। केंद्रीय वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने बजट का 70 फीसदी गांव और खेती के लिए रखा था।
इस बीच, रालोद प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा कि दिवंगत नेता की विचारधारा से लोगों को अवगत कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता गांवों में चौपाल और गोष्ठी आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा 23 दिसंबर से 29 दिसंबर तक समारोह आयोजित किए जाएंगे।
विधान भवन में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद 23 दिसंबर को यहां पार्टी कार्यालय में चौधरी चरण सिंह के व्यक्तित्व और कार्यों पर एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सप्ताह के दौरान रालोद राजस्थान के भरतपुर जिले में किसानों की एक बैठक भी आयोजित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications