NDA में शामिल होने के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा- 'क्या मैं अपना नया सूट सिलवा लूं?'

बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच बागपत पहुंचे आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी ने साफ कर दिया है कि वह NDA में शामिल नहीं होंगे।

आरपीआई प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर द्वारा राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी के NDA में शामिल होने को लेकर बयान दिया गया था। सोमवार को जयंत चौधरी ने स्पष्ट कर दिया कि वे एनडीए में शामिल नहीं होंगे।

दरअसल, सोमवार को बागपत में कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे आरएलडी प्रमुख जयंत चौधरी से मीडिया कर्मियों ने जब बात किया तो उन्होंने पहले तो सवाल किया कि 'आप चाहते हैं कि मैं अपना नया सूट सिलवा लूं?' इसके अलावा उन्होंने कहा कि वह विपक्ष में ही रहेंगे।

rld-chief-jayant-chaudhary-said-that-he-will-not-join-nda

उन्होंने कहा कि भले ही वह विपक्ष की पिछली बैठक में शामिल नहीं हुए थे, लेकिन भविष्य में होने वाली बैठक में वह जरूर शामिल होंगे। आगे कहा कि वह जिसके साथ रहेंगे, उसके साथ रहेंगे। मेरा रुख साफ है कि किसी के कहने से मुझे कुछ नहीं होगा।

Recommended Video

    NDA में शामिल होने के सवाल पर जयंत चौधरी ने कहा- 'क्या मैं अपना नया सूट सिलवा लूं?'

    महाराष्ट्र प्रकरण पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। इससे पहले भी कई बार ऐसे मामले सामने आ चुके हैं। ऐसा नहीं है कि ऐसा पहली बार हुआ है और आखिरी बार भी हुआ है। 2024 चुनाव में जनता इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए फैसला जरूर करेगी।

    भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आजाद पर हुए हमले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि यह हमला जंगलराज का सबसे बड़ा फरमान है और लोगों को ऐसी नफरत से बचना चाहिए। साल 2024 देश और प्रदेश के लिए विकास का नया सवेरा होगा। मालूम हो कि सोमवार को आरएलडी प्रमुख बागपत में चौधरी अजीत सिंह की स्मृति में नवनिर्मित किसान भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित भी किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+