रायबरेली: लालू बोले, मायावती बीजेपी के समर्थन से सीएम बन चुकी हैं

लालू प्रसाद यादव यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा, ‘मायावती अपने राज में पुलिस एक्ट लगाकर अत्याचार करती थीं। उन्होंने यादवों पर बहुत अत्याचार किया।’

रायबरेली। यूपी चुनाव के चौथे चरण के लिए प्रचार का मंगलवार (21 फरवरी) को आखिरी दिन है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार किया। इस दौरान लालू प्रसाद यादव यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर हमलावर दिखे। उन्होंने कहा, 'मायावती अपने राज में पुलिस एक्ट लगाकर अत्याचार करती थीं। उन्होंने यादवों पर बहुत अत्याचार किया।' उन्होंने कहा कि मायावती बीजेपी के समर्थन से सीएम बन चुकी हैं, अब होशियार हो जाओ, 2019 के चुनाव में मोदी को हटा देंगे।

रायबरेली: लालू बोले, मायावती बीजेपी के समर्थन से सीएम बन चुकी हैं
ये भी पढ़ें: कांग्रेस के गढ़ रायबरेली-अमेठी में आज चुनाव प्रचार करेंगे आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव

मुलायम परिवार को मिलवाने का काम किया
लालू यादव बोले, मुलायम परिवार की कलह में मैंने दोनों पक्षों को मिलवाने का काम किया। उन्होंने कहा, 'हम यादव लोग बहुत गरम होते हैं, जब कोई लड़ने को नहीं मिलता तो आपस में ही लड़ लेते हैं।' लालू ने ये भी कहा कि 'ये कोई लड़ाई नहीं थी, सब पहले से ही तय था कि मुलायम सिंह यादव पार्टी के सर्वे-सर्वा होंगे।'

मोदी और अमित शाह पर बोला हमला
लालू ने कहा, 'पीएम मोदी के अच्छे दिनों का क्या हुआ? सब बड़ा काम कांग्रेस का किया हुआ है। लालू ने कहा, नोटबंदी के कारण बैंकों की लाइन में लोग मर रहे थे तो वहीं एक जगह 'खंजाची' पैदा हो गया। नोटबंदी के समय बीजेपी और कांग्रेस ने अपना कालाधन सफेद किया।'

अटलजी को कौन सी दवा खिलाई थी
लालू प्रसाद ने कहा, 'अटल जी बिस्तर पर पड़े हैं। इसकी जांच होनी चाहिए कि किसने उन्हें इस हाल में पहुंचाया। उन्हें कौन-सी दवाई दी गई थी। राजनाथ सिंह अपने प्राइवेट सेक्रेटरी तक को नहीं रख पाए ये हाल मोदी ने सबका कर दिया है।' ये भी पढ़ें: नरेंद्र मोदी के गढ़ काशी में रहता है लालू का ये फैन, जानिए क्यों पिछले 40 साल से घूम रहा है ऐसे?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+