BTC-2013 और 2014 के रुके Result जारी, यहां से Download करें
बीटीसी 2013 के तीसरे और चौथे सेमेस्टर तो 2014 बैच के भी चौथे सेमेस्टर के कुछ रिजल्ट घोषित नहीं हुए थे। अब उन परिणाम को भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।
इलाहाबाद। बीटीसी 2013 के तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर और 2014 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर के बचे हुए प्रशिक्षुओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। ये रिजल्ट पहले जारी परिणाम के बाद अघोषित रहे अभ्यर्थियों का है। रिजल्ट सचिव, परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद की आधिकारिक वेबसाइ examregulatoryauthorityup.in पर अपलोड कर दिया गया है। आप यहां से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी डॉ. सुत्ता सिंह ने परिणाम जारी करते हुए बताया कि अपूर्ण व अन्य दिक्कतों के चलते बीटीसी 2013 के तृतीय व चतुर्थ सेमेस्टर और 2014 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर के कुछ रिजल्ट घोषित नहीं हुए थे। अब उन परिणाम को भी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी यहां से अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

इस तरह करें डाउनलोड
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट लिंक - http://www.examregulatoryauthorityup.in पर जाएं। यहां रिजल्ट ऑप्शन पर क्लिक करें या नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल करें।
लिंक -
http://www.examregulatoryauthorityup.in/RESULT.aspx

यहां आपसे वर्ष और परीक्षा का प्रकार पूछा जाएगा। यहां पहले ऑप्शन में परीक्षा वर्ष डालें और दूसरे में बीटीसी सेमेस्टर का चयन करें। यहां ध्यान रखें की पार्ट टू का रिजल्ट चयन करें। जानकारी भरने के बाद रिजल्ट पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट डाउनलोड हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications