मुरादाबाद: शराबियों की वजह से मकान बेच रहे लोग, लिखा 'मकान बिकाऊ है'
मुरादाबाद में इन दिनों ऐसी घटनाएं खूब सामने आ रही है। बीते दिनों ऐसा ही एक मामला आया था जब पुलिस पर ही आरोप लगा था।

'मकान बिकाऊ है'
मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद एक बार फिर से अपने ही घर पर 'मकान बिकाऊ है' लिखने का मामला सामने आया है हालांकि इस बार यह पुलिस उत्पीड़न से नहीं जुड़ा है।

शराबी लोग करते हैं परेशान
मिली जानकारी के अनुसार जिले के संजय नगर में लोगों ने अपने घर के बाहर 'मकान बिकाऊ है' लिख लिया है। उनका आरोप है कि शराबी लोग उन्हें परेशान करते है।

करते हैं बवाल
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां कुछ लोग शराब पीकर इलाके में बवाल करते हैं। बता दें कि यहां लोगों के घर के पास में ही एक शराब की दुकान है जिसके चलते यहां शराबियों का जमघट बैठता है।

इससे पहले हुआ था ये
इससे पहले मुरादाबाद में ही एक परिवार ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर अपने घर पर लिख दिया था कि ये मकान बिकाऊ है। परिवार ने संपत्ति विवाद में पुलिस उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। वहीं, थाना इंचार्ज का इस मामले पर कहना था कि ये सब नौटंकी है। यह मामला मुरादाबाद के कांठ थाना क्षेत्र का है। यहां के रहने वाले राम सिंह भुईयार के परिवार ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर घर बेचने का फैसला कर लिया है।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications