अफजाल अंसारी के गांजा वाले बयान पर धर्मगुरु प्रमोद कृष्णम का पलटवार, कहा- हिंदुओं पर हमला करना फैशन बन गया है
गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी द्वारा मठों में साधु संत भगाभक गांजा पीते हैं। गांजा वाला बयान दिए जाने के बाद घमासान मचा हुआ है। सांसद अफजाल अंसारी के बयान पर धर्मगुरु प्रमोद कृष्णम द्वारा तीखी प्रतिक्रिया दी गई है। उन्होंने कहा कि हिंदुओं पर हमला करना एक फैशन बन गया है।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सनातन को मिटाने की बात करना और सनातन को खत्म करने की बात करना तथा सनातन को भ्रष्ट करने की बात करना यह इनका शौक है। हिंदू धर्म गुरु ने विपक्षी पार्टी और नेताओं पर भी जमकर हमला बोला।

धर्मगुरु कहा कि चाहे ओवैसी हो, अफजाल अंसारी हो या फिर अखिलेश यादव की पार्टी का कोई नेता हो या फिर कोई कांग्रेस का नेता हो। यह जो भी विपक्षी दल है यह सभी लोग सनातन को खत्म करना चाहते हैं और संतों के खिलाफ हैं। मैं इसकी घोर निंदा करता हूं।
उन्होंने यह भी कहा कि मुझे बड़ा अफसोस होता है कि भारत के संतों का पूरे विश्व में सम्मान किया जाता है। ऋषि परंपरा का भी सम्मान किया जाता है लेकिन समाजवादी पार्टी के नेता और कांग्रेस के नेता तथा विपक्षी दलों के अन्य नेताओं द्वारा संतों का अपमान किया जाता है।
इन लोगों द्वारा संतों के साथ ही सनातन का भी अपमान किया जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुंभ हमारी आस्था का केंद्र है और कुंभ को लेकर यह कहना कि संत गजेड़ी हैं, नशेड़ी हैं। मठों में भकाभक गांजा फूंकते हैं। इससे ज्यादा शर्मनाक कोई बात नहीं हो सकती है।
उन्होंने कहा कि इस तरह के बयानों पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमें अफजाल अंसारी से कोई शिकायत नहीं है लेकिन हमें शिकायत उनसे है जो जयचंद हिंदू हैं। इतना सबके बाद भी वह लोग कांग्रेस और समाजवादी पार्टी का साथ देते हैं।
आईए जानते हैं अफजाल अंसारी ने क्या कहा था?
दरअसल, गाजीपुर सांसद अफजाल अंसारी ने गुरुवार को मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा था कि गांजा को वैध कर देना चाहिए। लाखों करोड़ों लोग खुलेआम गांजा पीते हैं। उसे भगवान की बूटी और प्रसाद का कर जब लोग पीते हैं तो वह अवैध क्यों है?
उन्होंने यह भी कहा था कि बाबा से कहिए गांजा को कानून में मान्यता दिलाएं। अगर गांजा कानूनन अवैध है तो पीने की छूट क्यों है। यह दोहरी नीति नहीं चलेगी। उन्होंने यह भी कहा था की कुंभ में एक मालगाड़ी गांजा चला जाए तो कब जाएगा। संत महात्मा लोग बड़े शौक से गांजा पीते हैं।












Click it and Unblock the Notifications