10 लाख की सुपारी लेकर की योगी सरकार में मंत्री के समधी की हत्या

मथुरा। 13 जनवरी को थाना छाता क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समधी सरवन प्रधान की हत्या वर्चस्व को लेकर उपजी रंजिश के कारण हुई थी । 1991 से लेकर अब तक इस मामले में 5 हत्याएं हो चुकी है। यह खुलासा मथुरा के एसएसपी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया।

2 महिने पहले वारदात की साजिश

2 महिने पहले वारदात की साजिश

पुलिस ने मंगलवार को हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किये गए आरोपी अशोक को मीडिया के सामने पेश करते हुए कहा कि इसने ये हत्या 10 लाख रुपये की सुपारी लेकर की थी। इसके लिए 2 महिने पहले इस वारदात को अंजाम देने के लिए रूपरेखा तैयार की गई।

सरवन प्रधान की हत्या को दिया अंजाम

सरवन प्रधान की हत्या को दिया अंजाम

इस वारदात में नामजद आरोपी कर्मवीर ने डेढ़ महिने पहले 50 हजार रुपये बतौर एडवांस खुद के जेल जाने से पहले कचहरी पर अशोक को दिए थे। इसके बाद कर्मवीर एक पुराने मामले में जेल चला गया और बाहर रह गए राधाचरण और उसके बेटों ने मिलकर सरवन प्रधान की हत्या करने की साजिश रची।

पुलिस ने मुठभेड़ में अशोक को पकड़ा

पुलिस ने मुठभेड़ में अशोक को पकड़ा

राधाचरण ने अशोक के साथ मिलकर 13 जनवरी को देर शाम सरवन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद मथुरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार की शाम अशोक के आने की सूचना मिली जिसके बाद छाता पुलिस ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। अशोक ने पुलिस पर फायर कर दिया जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में अशोक को गोली लग गयी, वह घायल हो गया और पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर हुई थी हत्या

दिल्ली आगरा नेशनल हाईवे पर हुई थी हत्या

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण के समधी की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार को देर शाम हुई वारदात से जनपद में सनसनी फैल गयी थी। थाना कोसी कलां क्षेत्र में हुई इस वारदात की जानकारी मिलते ही मंत्री लक्ष्मी नारायण और श्रीकांत शर्मा अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं इस हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने दिल्ली आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+