'रेडबुल' एनर्जी ड्रिंक की बिक्री पर लग सकता है प्रतिबंध!
एक महीने पहले भी स्वास्थ्य विभाग के सहायक आयुक्त ने इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। डिफेन्स कॉलोनी जाजमऊ से आई एक शिकायत के बाद खाद्य विभाग भी रेडबुल की जांच करा रहा है।
कानपुर। गर्मियां बढ़ते ही इन दिनों शहरवासी एनर्जी ड्रिंक 'रेडबुल' का प्रयोग करने लगे हैं लेकिन ये शरीर के लिए बेहद घातक साबित हो सकता है! जिसके चलते खाद्य विभाग ने इस पेय पदार्थ को शहर में प्रतिबंध करने के लिए तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। भागदौड़ की जिंदगी में लोग परंपरागत एनर्जी से दूर होते जा रहें हैं और विज्ञापनों में दिखाए जाने वाले एनर्जी पदार्थों का खूब चाव से प्रयोग कर रहें है।

इन एनर्जी पदार्थों में शायद ही कोई ऐसा पदार्थ हो जिसमें केमिकल न मिला हो। ऐसा ही शीतल पेय एनर्जी पदार्थ रेड बुल है जिसको शहरवासी अपने शरीर को तजो-ताजा करने के लिए पी रहे हैं। खासतौर से युवाओं में तो इसका क्रेज ज्यादा है। लेकिन इसके हानिकारक तत्वों को देखते हुए खाद्य विभाग इस पर लगाम कसने की तैयारी कर रहा है।

बता दें कि एक महीने पहले भी सहायक आयुक्त ने इस पर प्रतिबंध लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू की थी। डिफेन्स कॉलोनी जाजमऊ से आई एक शिकायत के बाद खाद्य विभाग भी रेडबुल की जांच करा रहा है। विभाग की माने तो अब तक हुई जांच में कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। ये बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक है। इसके बावजूद ये पेय पदार्थ स्कूलों की कैन्टीनों और अस्पतालों में धड़ल्ले से बिक रहे हैं।
सूत्रों की माने तो खाद्य विभाग ने पहले भी इसे अनसेफ बताया था। यही नहीं करीब दो महीने पहले देहरादून में भी इसके सैंपल मानकों के मुताबिक नहीं पाए गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग के मुताबिक सैय्यद शहनवाज हुसैन आबिदी ने बताया कि रेडबुल के सैंपल कई प्रतिष्ठानों से भरे गए हैं और जांच के लिए लैब भेजा गया है लेकिन सैंपल फेल होते हैं तो इसको शहर में प्रतिबंधित करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications