Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

छोटे भाई के नाम से फौज में हुआ भर्ती, मामला खुला तो भाभी ने देवर पर लगाया गंदा आरोप

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक अपने छोटे भाई के नाम से भारतीय सेना में भर्ती हो गया। जब छोटे भाई ने बड़े भाई के इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया तो आरोपी की पत्नी ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया। जेल गए युवक की मां ने पुलिस को शपथपत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

Recruitment of army in name of younger brother

मामला बरेली के विशारतगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। युवक ने फौज की नौकरी पाने के लिए फर्जीवाड़ा किया। ओवरऐज हो रहे युवक ने अपने सगे छोटे भाई के कक्षा नौ के अंकपत्र से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा पास दिखाकर फौज में नौकरी पा ली। वह इस समय श्रीनगर में तैनात है। छोटे भाई ने जब अपने बड़े भाई से शादी के खर्च के लिए रुपए मांगे, जिस बड़े भाई ने देने इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर लाल सिंह ने अपने बड़े भाई की शिकाय आर्मी हेड क्वाटर में कर दी। छोटे भाई ने बताया कि बड़े भाई उसके शैक्षिक प्रमाण पत्र लगाकर आर्मी में नौकरी कर रहा है।

सेना में जब जांच शुरू हुई तो फौजी छुट्टी लेकर गायब हो गया। सूत्रों के मुताबिक फौज के अफसरों ने अब उसको भगोड़ा घोषित कर दिया है। फौजी की पत्नी ने अपने देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया। पुलिस ने भी उसको गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि युवक की 22 जून को रामपुर की रहने वाली एक युवती से शादी हुई है और 28 जून को पुलिस ने उसे भाभी के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जेल गए युवक पत्नी अपने पति की रिहाई के लिए घर अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है। वहीं, एसपी ग्रामीण ने कहा कि महिला का बड़ा बेटा सेना में अपने छोटे भाई के नाम से भर्ती है। युवक ने इसी नाम से परिवार के लिए जमीन की खरीद फरोख्त भी की है। इस मामले में उनकी मां की तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+