यूपी में अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के साक्षात्कार पर भी रोक, लटकी असिस्टेंट प्रोफेसर्स की भर्ती

अब भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी आयोग की भर्ती में निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए योगी सरकार की रणनीति क्या होगी ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल SMS के जरिए छात्रों को इंटरव्यू के लिए मना किया जा रहा है।

इलाहाबाद। लोक सेवा आयोग की भर्ती प्रक्रिया रोक के बाद अब सूबे मे उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की भर्ती पर भी रोक लगा दी गई है। आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर्स के लिए चल रहे साक्षात्कार को सरकार के अग्रिम आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। जिससे अब सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों के असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों की भर्ती भी अधर में लटकती नजर आ रही है।

यूपी में अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के साक्षात्कार पर भी रोक, लटकी असिस्टेंट प्रोफेसर्स भर्ती

इस रोक में सबसे दिलचस्प बात ये है की रोक के लिए शासन से कोई आदेश नहीं आया है लेकिन योगी सरकार की कार्यप्रणाली व शासन की मंशा से आयोग में अपने आप हलचल मच गई है। नतीजतन आयोग के अध्यक्ष ने खुद ही भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए सरकार के पाले में गेंद डाल दी है। अब इसे सरकार को खुश कर कुर्सी बचाने की कला कहें या कुछ और फिलहाल अभ्यर्थियों के लिए तो मुश्किलें बढ़ गई हैं।

यूपी में अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के साक्षात्कार पर भी रोक, लटकी असिस्टेंट प्रोफेसर्स भर्ती

अब योगी सरकार लेगी फैसला

लोक सेवा आयोग के बाद अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग में भर्ती प्रक्रिया पर रोक के बाद योगी सरकार इन पर फैसला लेगी। भ्रष्टाचार के आरोप से घिरी आयोग की भर्ती में निष्पक्षता व पारदर्शिता के लिए योगी सरकार की रणनीति क्या होगी ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल पहली कैबिनेट बैठक के बाद भी इन भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।

यूपी में अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग के साक्षात्कार पर भी रोक, लटकी असिस्टेंट प्रोफेसर्स भर्ती

इन विषयों के लिए हो रहा था साक्षात्कार

आयोग में 6 अप्रैल से भौतिक विज्ञान, संस्कृत, प्राणि विज्ञान, रसायन विज्ञान और चित्रकला विषय की लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार शुरू होना था। लेकिन अब वो नहीं होगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को एसएमएस के माध्यम से साक्षात्कार स्थगित किए जाने की सूचना भेजी जा रही है। मालूम हो की आयोग द्वारा इन विषयों में सफल अभ्यर्थियों के 4 मई तक के साक्षात्कार का शिड्यूल जारी किया जा चुका है। मामले में आयोग के अध्यक्ष प्रभात मित्तल ने बताया की शासन स्तर से साक्षात्कार पर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है इसलिए अब अग्रिम आदेश तक साक्षात्कार पर रोक लगा दी गई है। जैसा भी सरकार की ओर से आदेश या संकेत मिलेंगे, भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+