बरेली: थाने के मालखाने से 800 लीटर शराब गायब, पुलिस ने चूहे को बनाया आरोपी!

Bareilly News (बरेली)। यूपी के बरेली से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां कैंट थाने के मालखाने से 800 लीटर शराब गायब मिली। पुलिस का कहना है कि ये काम चूहों ने किया है। चूहों ने शराब के साथ-साथ गांजा, अफीम जैसे मादक पदार्थों के डिब्बे भी कुतर दिए हैं। दरअसल, सवा साल बाद कैंट थाने के मालखाने का चार्ज बदलने की प्रक्रिया शुरू हुई तो सफाई में अजीबोगरीब चीजें सामने आईं।

Rats drink 800 liters of alcohol in Bareilly

जानकारी के अनुसार, पिछली साल कैंट के मालखाना प्रभारी रहे हेड मोहर्रिर नरेश कुमार का ट्रांसफर बदायूं हो गया था। वह बिना चार्ज दिए बिनावर थाने में काम करने लगे। कैंट के नए हेड मोहर्रिर रामदास को चार्ज नहीं मिल पा रहा था। एसएसपी ने नरेश के खिलाफ रिपोर्ट के आदेश दिए तो नरेश ने थाने आकर चार्ज की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस बहाने मालखाने की सफाई शुरु हुई तो चौंकने वाली बात सामने आई।

मालखाने की सफाई के दौरान ऐसी कई केन खाली मिलीं जिनमें कच्ची शराब या लहन बरामद हुआ था। इनमें से अधिकांश केन कुतरी थीं। अंधेरे कक्ष में काफी सीलन थी तो कई और सील सामान चूहों ने कुतर डाले थे। थाने में चर्चा थी कि चूहे शराब पी गए या फिर बहकर नष्ट हो गई। कैंट प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिले के थानों के मुकाबले हमारे यहां सबसे कम माल 258 ही थे। अधिकांश माल सुरक्षित है। केन चूहों ने ही कुतरी हैं, शायद शराब बहकर सूख गई होगी। सीलन से भी नुकसान हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+