हापुड़-बंधक बनाकर पूर्व सपा नेता के फार्म पर नाबालिग से रेप, आरोपी गिरफ्तार

हापुड़। उत्तर प्रदेश के हापुड़ में सपा नेता के फार्म हाउस पर एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पड़ोसी गाँव के रहने वाले एक लड़के ने शादी का झांसा देकर उसे धोखे से घर बुला लिया। आरोप हैं कि आरोपी ने बंधक बनाकर उसके साथ रेप किया। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और पीड़ित को मेडिकर परिक्षण के लिए अस्पताल भेजा है।

raped by minor girl in hapur

मामला हापुड़ के सिम्भावली थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि भोवापुर गांव के रहने बादल यादव ने उसे शादी का झांसा देकर धोखे से अपने घर बुला लिया। पीड़िता का आरोप हैं कि आरोपी उसे पूर्व सपा नेता के NH-24 स्थित फार्म हाउस पर ले गया। वहां ले जाकर आरोपी बादल ने उस बंधक बनाकर उसके साथ रेप की घटना का अंजाम दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी फोन कर अपने परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों पीड़ित के थाने पहुंचे और आरोपी को नामजद करते हुए तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया है। साथ ही आरोपी युवक के खिलाफ रेप व पास्को के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी राममोहन सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी बादल के खिलाफ रेप और पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच का जा रही है, जांच के बाद जो भी तथ्य निकलकर सामने आयेगे उसके तहत कार्यवाई की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+