Rampur Bypolls : भगवान राम के नाम पर बने "रामपुर" को आजादी के बाद मिला पहला हिंदू विधायक आकाश सक्सेना
Rampur Bypolls Results 2022:आजादी के बाद यूपी की विधानसभा सीट पर 1952 हमेशा एक मुस्लिम नेता का कब्जा रहा है। यह पहली बार है जब कोई हिंदू उम्मीदवार ने ये चुनाव जीता है।

Rampur Bypolls Results 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आकाश सक्सेना ने रामपुर उपचुनाव जीत कर नया इतिहास रच दिया है। eआजम खान के सजायाफ्ता होने के बाद खाली हुई रामपुर सीट पर हुए चुनाव के परिणाम 8 दिसंबर को घोषित हुए जिसमें भाजपा कैंडीडेट आकाश सक्सेना ने सपा प्रत्याशी आसिम रजा को हरा कर जीत का परचम लहराया है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, सक्सेना 33,702 मतों के अंतर से जीत हासिल की है। आजम खान की पारंपरिक सीट पर जीत हासिल कर आकाश सक्सेना ने ना केवल यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में मिली हार का अपना पुराना बदला लिया है बल्कि रामपुर के नाम पर एक और इतिहास बनाया है।

भगवान राम के नाम पर बसे रामपुर में पहली बार बना हिंदू विधायक
भगवान राम के नाम पर बसे रामपुर विधानसभा सीट पर 1952 में हुए पहले चुनाव के बाद से हमेशा एक मुस्लिम नेता का कब्जा रहा है। वहीं रामपुर को आजादी के बाद आजम खान के शासन को खत्म करने वाला पहला हिंदू विधायक आकाश सक्सेना के रूप में मिला है। रामपुर में पहली बार है कि जब कोई हिंदू उम्मीदवार इस सीट से जीता है। आकाश सक्सेना ने अपने निकटतम सपा प्रतिद्वंद्वी असीम राजा को परास्त कर ये इतिहास रचा है।

आज़म खान की सीट पर जमाया कब्जा
गौरतलब है कि आजम खान को अभद्र भाषा के मामले में तीन साल की जेल की सजा और बाद में विधायक के रूप में अयोग्य घोषित किए जाने के बाद रामपुर सदर सीट पर ये उपचुनाव हुए। बाहुबली सपा नेता आज़म खान ने पहली बार 1980 में रामपुर सीट जीती थी और 2022 में उनकी बर्खास्तगी से पहले केवल दो बार हारे थे। सपा के गढ़ मानी जाने वाली रामपुर सीट पर भाजपा के आकाश सक्सेना वो ही शख्स है जिन्होंने आजम खान के खिलाफ कई केस दर्ज करवाए थे।

सपा ने आसिम राजा को बनाया था अपना उम्मीदवार
सपा ने आसिम राजा को समाजवादी पार्टी ने मैदान में उतारा था क्योंकि आजम खान को उनकी सजा के कारण चुनाव आयोग ने अगले छह साल के लिए चुनाव लड़ने से रोक दिया था। उपचुनाव 5 दिसंबर को हुआ था और आज परिणाम आए।
-
HS Phoolka joins BJP: 1984 के जख्मों पर मरहम लगाने वाले 'हाथ' ने थामा 'कमल', कौन हैं एच.एस. फूलका? -
Assam Election में BJP का मास्टर प्लान! UCC से 2 लाख नौकरी तक, संकल्प पत्र में इन वादों ने बढ़ाई चुनावी गर्मी -
West Bengal Polls 2026: 'स्टूडेंट बनना चाहता हूं', क्यों भाजपा में शामिल हुए Leander Paes? -
Alka Yagnik की हालत बिगड़ी? खतरनाक बीमारी ने किया ये हाल, छलका सिंगर का दर्द, कहा- दुआ मांगो -
Love Story: 38 साल से पति से अलग रहती हैं Alka Yagnik, क्यों अकेले जी रहीं जिंदगी? अब दर्दनाक हुई हालत -
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications