VIDEO: राम की मर्यादा प्रस्तुत करने वाली रामलीला में 12 बजे के बाद SPECIAL SHOW
देर रात शुरू होने वाला बार बालाओं का डांस स्पेशल शो कहकर चलाया जा रहा है और सुबह तक जारी रहता है। पूरी रात का डांस देखने पहुंचे लोग डांस करने वाली लड़कियों पर जमकर नोट लुटाते रहते है।
मुरादाबाद। मुरादाबाद के भगतपुर थाना क्षेत्र में रामलीला लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है, इसलिए नहीं की वहां राम नजर आ रहे हैं बल्कि नजर आ रहीं हैं एक के बाद एक कमर हिलाती डांसर्स जिन्हें देखने की खातिर लोगों की जबरदस्त भीड़ पहुंच रही है। गांव सतींखेड़ा में पिछले कई दिनों से आयोजित रामलीला में नियम कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं और वो भी पुलिस की नाक के नीचे। रामलीला में रात 12 से 1 बजते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है।

दरअसल पूरी रात तक चलने वाली रामलीला में आयोजकों द्वारा रात को बार बालाओं का अश्लील डांस कराया जाता है। जिसे देखने आसपास के लोग पहुंच रहे हैं। देर रात शुरू होने वाला बार बालाओं का डांस स्पेशल शो कहकर चलाया जा रहा है और सुबह तक जारी रहता है। पूरी रात का डांस देखने पहुंचे लोग डांस करने वाली लड़कियों पर जमकर नोट लुटाते रहते है। पुलिस और प्रशासन की अनुमति, शर्तों के आधार पर दी गई थी। बावजूद इसके आयोजक नियम कानूनों को ठेंगा दिखा रहे हैं।
रामलीला में अश्लील डांस होने की जानकारी आम लोगों के साथ पुलिस और प्रशासन को भी है। फिल्मी गीतों पर देर रात तक झूमती बार बालाएं और पैसे लुटाते लोगों से स्थानीय लोग भी नाराज हैं। बावजूद इसके पुलिस मूकदर्शक बनी है। मीडिया ने अधिकारीयों को मामले की सूचना दी और तो और पुलिस वालों का इस रामलीला का मनोरंजन लेते हुए वीडियो भी उन्हें भेजा।












Click it and Unblock the Notifications