Ram Mandir: अयोध्या में बसाई गई टेंट सिटी, कराएगी 5 स्टार होटल जैसी फीलिंग, 4,000 संतों के स्वागत में तैयार
Ram Mandir Inauguration: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा यानी राम मंदिर उद्घाटन की अयोध्या में श्री राम जन्मभूमित तीर्थ क्षेत्र भव्य तैयारियों में जुटा है। रामलला अभिषेक समारोह के लिए राम मंदिर ट्रस्ट ने 4000 संतों को आमंत्रित किया है। वहीं दूसरी अयोध्या के होटल, धर्मशालाओं की क्षमता पर नजर डालें तो पूरी जनवरी तक बुकिंग फुल है। ऐसे में विशाल संख्या में राम नगरी के लिए कूच करने वालें संतों और अतिथियों के लिए मंदिर ट्रस्ट ने एक सुविधायुक्त टेंट सिटी विकसित की है। इसमें लक्जरी सुविधाओं वाले 40 टेंट शामिल हैं।
दरअसल, अयोध्या में महज 20 से 25 टू स्टार से लेकर फोर स्टार होटल हैं, जिन पर राम मंदिर उद्घाटन के चलते खासा दबाव है। जनवरी और फरवरी की एडवांस बुकिंग होटलों में 2 महीने पहले हो चुकी है। ऐसे में कई अन्य कंपनियों ने भी ठहरने की व्यवस्था की है।

होटल, धर्मशाला में बुकिंग फुल
राम मंदिर उद्घाटन से पहले यात्रियों को सुविधा देने के लिए तमाम इलाकों में टेंट सिटी बसाई जा रही है, तो कहीं टिन सिटी हो रही है। हालांकि राम मंदिर उद्घाटन के बाद इसे आम जनता के लिए 23 जनवरी को ही खोला जाएगा। हालांकि श्रद्धालुओं का पहले से ही आना शुरू हो गया है। ऐसे में अयोध्या के होटलों में महीनो की एडवांस बुकिंग चल रही है। शहर में छोटा हों या फिर बड़े सभी होटलों को किराया भी बढ़ गया है। वहीं अधिकतर होटल फुल भी हो चुके हैं।
कहां- कहां बसाई गई टेंट सिटी
ब्रह्म कुंड गुरुद्वारा के पास 30 और राम कथा पार्क के नया घाट पर 40 लक्जरी टेंट की सिटी भी तैयार हैं। जिसमें मौजूदा समय में एक दिन रुकने का किराया 7000 से 8000 रुपए तक है। इस टेंट सिटी में अंदर जाते ही भगवान राम की भक्ति के माहौल से शुरुआत होगी, जहां चरण पादुका बनी है जिसमें सनातन धर्म से जुड़े पवित्र चिन्हों को उकेरा गया है। टेंट सिटी को लेकर एक बयान में दिर ट्रस्ट ने यह भी कहा कि नए तीर्थक्षेत्रपुरम में एक टेंट सिटी स्थापित की गई है जिसमें छह ट्यूबवेल, छह रसोई घर और दस बिस्तरों वाला एक अस्पताल शामिल है। इसमें कहा गया है कि लगभग 150 डॉक्टर बारी-बारी से अस्पताल में सेवा देंगे। ट्रस्ट ने कहा, "नए तीर्थक्षेत्रपुरम (बाग बिजैसी) में एक टेंट सिटी स्थापित की गई है, समें छह ट्यूबवेल, छह रसोई घर और दस बिस्तरों वाला एक अस्पताल शामिल है। देश भर के लगभग 150 डॉक्टर इस अस्पताल में रोटेशन में अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए सहमत हुए हैं।"
टेंट सिटी में फाइव स्टार होटल जैसी फीलिंग
टेंट सिटी के बाहर हिल स्टेशन और टेंट के अंदर कि सी- फाइव स्टार होटल वाला फील भी मिलेगा। इसमें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में आने वाले साधु-संतों आदि के रुकने की व्यवस्था होगी। हर कंपार्टमेंट सर्दी की वजह से एयर टाइट होगा। अंदर 3 लोगों के रुकने और नहाने आदि की व्यवस्था की गई है। वहीं टेंट सिटी में अभी से लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। जनवरी में बुकिंग फुल है। जबकि फरवरी में आधी से अधिक बुकिंग की जा चुकी है। अयोध्या के मणिपर्वत इलाके के पास ऐसे 1450 कंपार्टमेंट की व्यवस्था होगी।
अभिषेक समारोह में 4000 संतों को न्योता
अयोध्या मंदिर ट्रस्ट ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर में अभिषेक समारोह से पहले सभी परंपराओं के संतों को निमंत्रण भेजा गया है। ट्रस्ट ने इसको लेकर एक बयान में कहा गया, "सभी संप्रदायों से लगभग 4,000 संतों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। सभी शंकराचार्यों, महामंडलेश्वरों, सिख और बौद्ध समुदायों के शीर्ष आध्यात्मिक नेताओं और अन्य लोगों को निमंत्रण दिया गया है। वामिनी नारायण, आर्ट ऑफ लिविंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग , गायत्री परिवार, मीडिया हाउस, खेल, किसान और कला जगत को आमंत्रित किया गया है।" इसके अलावा ट्रस्ट ने कहा कि रामलला के अभिषेक समारोह में 1984 से 1992 तक सक्रिय रहे अनुभवी पत्रकारों को भी निमंत्रण भेजा गया है। कारसेवकों के परिवारों को भी आमंत्रित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications