Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण की 2 दिन में SRJB ने परखी रफ्तार, किन अहम बिंदुओं पर किया मंथन, जानिए
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण ओर परिसर के विकास की प्रगति को लेकर श्री राम जन्मभूमि की ओर गठित मंदिर निर्माण समिति ने एक अहम बैठक की। जिसमें समित के सदस्यों ने लार्सन एंड टूब्रो के अधिकारियों के साथ अहम चर्चा की।
Ram Mandir Construction Committee Meeting: अगले साल यानी जनवरी 2024 में रामलला अपने नए भवन में विराजमान होंगे। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट जल्द ही राम मंदिर गर्भगृह में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम तैयार करने वाला है। इससे पहले मंदिर निर्माण की प्रगति भी लगातार परखी जा रही है। मंदिर निर्माण समिति की दो दिवसीय बैठक समाप्त हो चुकी है।
राम मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने मंदिर निर्माण कर रही एजेंसियों के साथ बैठक की। इस बैठक से पहले समित के सदस्यों निर्माण की प्रगति देखने के लिए श्री राम जन्मभूमि परिसर का दौरा भी किया। अयोध्या में भव्य मंदिर निर्माण को लेकर इस बैठक में कई अहम बिंदुओं पर चर्चा की गई।

राम मंदिर निर्माण समिति के बैठक के बाद एक बयान जारी कर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा के 29 और 30 जून की दो दिवसीय बैठक संपन्न हो गई है। दरअसल, इसी महीने के पहले हफ्ते में खम्बों पर बीम का कार्य शुरू हुआ था। जिसे जल्द ही पूरा किया जाना है। इस बीच निर्माण समिति के बैठक में अधिकारियों से ट्रस्ट के सदस्यों ने आगे की प्लानिंग पर चर्चा की।
राम मंदिर ट्रस्ट के महासचि चंपत राय ने कहा कि बैठक में पहले दिन केवल निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई है। जिसमें ये बताया गया कि मंदिर के स्तंभों में मूर्तियां उकेरने का काम चल रहा है। नवंबर तक कितने खंभों में कितनी मूर्तियां उकेरी जा सकेंगी इसको लेकर चर्चा हुई। राम मंदिर के दरवाजे के फ्रेम बनाने का कार्य भी चल रहा है। दरवाजों में नक्काशी का काम हैदराबाद कंपनी अनुराधा टिम्बर्स कर रही है। तमिलनाडु के कन्याकुमारी के कारीगर दरवाजों में नक्काशी का काम कर रहे हैं। चंपत राय ने बताया कि 2 सालों में पता चलेगा कि मंदिर निर्माण में सभी राज्यों का किसी न किसी प्रकार का योगदान है।
जबकि दूसरे दिन की बैठक लेकर ट्रस्ट के महाचिव ने कहा कि मंदिर का निर्माण समय से पूरा होना है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले पूरी तैयारियां भी करनी है। इस बैठक में निर्माण की गुणवत्ता और काम पूरा होने के समय का भी आकलन किया गया।












Click it and Unblock the Notifications