Ram Mandir News Ayodhya: रामलला के स्वागत को तैयार मंदिर, देखें खास तस्वीरें

Ram Mandir Ayodhya News Uttar Pradesh: जिसका कई दिनों से रामभक्तों को इंतजार था वो घड़ी आज आ चुकी है। आज पीएम मोदी के हाथों राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। इसी कड़ी में रामलला के स्वागत के लिए मंदिर पूरी तरह तैयार है। श्री राम जन्म भूमि तीर्थ ट्रस्ट ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं।

ram mandir ayodhya

इन तस्वीरों में मंदिर की सुंदरता देखने योग्य है। फूलों से सजे द्वार और इन पर की गई नक्कासी मन मोहने वाली है। राम मंदिर का भव्य और दिव्य रुप देखने को मिल रहा है। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होनी है। सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। नई तस्वीरों में मंदिर का शानदार नजारा दिख रहा है। मंदिर की खूबसूरती और भव्यता इन तस्वीरों के माध्यम से दिख रही है।

ram mandir ayodhya

आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। पूरे अयोध्या नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। देश के कोने कोने से लोग यहां पहुंच चुके हैं। कई हजार साधू संत भी यहां आ चुके हैं। मोहन भागवत,रामदेव,कंगना रनौत सहित कई बड़े दिग्गज यहां आ चुके हैं। आज अमिताभ बच्चन,रजनीकांत, अक्षय कुमार, विराट कोहली सहित देश के कई बड़े सितारे यहां मौजूद होंगे।

ram mandir ayodhya

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+