'पहले DM और SP के पोस्टर लगाएं', संभल हिंसा को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव का सीएम योगी पर पलटवार
उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा के मामले को लेकर राजनेताओं का वार-पलटवार अभी भी जारी है। हाल ही में संभल में हुई हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उपद्रवियों के खिलाफ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। अब इस मामले को लेकर सपा नेता रामगोपाल यादव ने बयान दिया है।
दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया था कि उपद्रवियों की पहचान की जाए। जो लोग अब तक सामने आए हैं, उनकी तस्वीरें लेकर सार्वजनिक स्थानों पर लगाई जाएं, ताकि उनकी पहचान हो सके और उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

इसके अलावा उन्होंने अभी कहा था कि उत्तर प्रदेश के किसी भी जिले में किसी भी उपद्रवी को अराजकता फैलाने की इजाजत नहीं दी जा सकती। उनके द्वारा नुकसान पहुंचाई गई सार्वजनिक संपत्ति की भरपाई का खर्च भी उनसे ही वसूला जाना चाहिए।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अराजकता फैलाने वाले उपद्रवियों की पहचान के लिए जनता की मदद लेने और तलाशी अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। उन्होंने कहा था कि अराजकता फैलाने वालों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएं और एक-एक उपद्रवी की पहचान कर कार्रवाई की जाए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए बयान पर सपा नेता और पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव द्वारा पलटवार किया गया। रामगोपाल यादव ने कहा कि संभल में सबसे पहले जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के पोस्टर लगाया जाएं। क्योंकि शुरुआत उनके द्वारा ही की गई थी।
इधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा गुरुवार को संभल और बांग्लादेश में हिंसा करने वाले लोगों के डीएनए पर लेकर बयान दिया गया। इस मामले पर भी सपा नेता रामगोपाल यादव ने टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जिनका भेजा गड़बड़ हो गया है वही ऐसी बातें कर सकते हैं। फिलहाल संभल मामले को लेकर अभी-अभी माहौल शांत नहीं हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications