दशहरा मेला से लौट रहे एक परिवार के 4 लोग राजधानी से कट गए

इलाहाबाद। यूपी के इलाहाबाद में सुबह भीषण हादसा हुआ। राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोग मौत का शिकार हो गये। हादसा उस समय हुआ जब चारों दशहरा का मेला देखकर घर लौट रहे थे और पैदल रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे। घटना इलाहाबाद के नैनी जंक्शन पर हुई है।

प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हुआ हादसा

प्लेटफॉर्म नंबर दो पर हुआ हादसा

यहां के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पूर्वी छोर को जिस समय चारों पार कर रहे थे उसी वक्त भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस आ गयी जिसमें चारों को अपनी जान गंवानी पड़ी। मृतकों में 3 महिलाएं हैं जो एक ही परिवार की हैं जबकि उनके साथ उनका एक रिश्तेदार भी दुर्घटना का शिकार हुआ है। हलांकि इनके साथ रहे कई लोग बाल-बाल बच गये है अन्यथा यह बहुत बड़ा हादसा बन गया होता।

दशहरा मेला देखने गये थे

दशहरा मेला देखने गये थे

इलाहाबाद के छोटा चाका नैनी निवासी रामबहादुर दशहरा पर लगने वाले रोशनी मेला में शामिल होने जा रहा था। गांव के भी कई लोग साथ में थे जबकि उसके परिजन भी मेला देखने के लिये तैयार हो गये थे। रामबहादुर सबको दशहरा मेला दिखाने ले गया और भोर में 3 बजे मेला देखकर घर लौटने लगा। उसके साथ पत्नी सुशीला देवी(45) , बेटी शीलूलता (15), भाभी ब्रिजकली (55) व रिश्तेदार विजय कुमार(28) भी थे जबकि गांव के दूसरे लोग भी आगे आगे चल रहे थे।

जल्दबाजी ने ले ली जान

जल्दबाजी ने ले ली जान

चूंकि छोटा चाका नैनी जंक्शन को पार करते ही है और घूमकर जाने में बहुत समय लगता है तो लोग अक्सर रेलवे ट्रैक को सीधे पार कर गांव में आते-जाते हैं। सुबह भी ग्रामीणों ने यही किया। फुटओवर ब्रिज के बजाय ट्रैक से रास्ते को पार करने लगे। ग्रामीण जल्दी-जल्दी निकल गये। परिवार में सबसे आगे रामबहादुर ही चल रहा था। उसके पीछे महिलाएं व सबसे पीछे रिश्तेदार विजय था। रामबहादुर जैसे ही ट्रैक पर पहुंचा सामने से दनदनाती हुई भुवनेश्वर- राजधानी एक्सप्रेस मौत बनकर आ गई । वह चीखा और भागा। महिलाओ को बचाने के लिये विजय भी चीखा और दौड़ा। लेकिन भारी कपड़ों के साथ ट्रैक से निकलने में देर हो गई । अगले पल चीखे ट्रेन की धड़धड़ाती आवाज में खामोश हो गई। राम बहादुर तो बच गया लेकिन अन्य सभी के परखच्चे उड़ गये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+