SC/ST एक्ट के विरोध में उतरे बाहुबली राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह
इलाहाबाद। एससी/एसटी एक्ट में बगैर जांच के गिरफ्तारी होने व जमानत ना मिलने के प्रावधान किए जाने के बाद पूरे देश में व्यापक तौर पर विरोध प्रदर्शन होना शुरू हो गया है। इलाहाबाद में पिछले तीन दिनों से एससी एसटी एक्ट को वापस लेने के लिए सरकार के विरुद्ध प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां चल रहे विरोध प्रदर्शन को अपना समर्थन देने के लिये बाहुबली राजा भैया के पिता राजा उदय प्रताप सिंह जी सड़क पर उतर आए हैं।

इलाहाबाद पहुंचे राजा उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में सांसदों की शव यात्रा निकाली गई और एससी/एसटी एक्ट का विरोध किया गया। मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए राजा उदय प्रताप सिंह ने इस एक्ट पर अपनी गहरी नाराजगी जताई और कहा कि इसे लागू करने में सरकार की क्या मंशा है। इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते। लेकिन, यह हमारे हित में नहीं है इसलिए हम इसका का विरोध करेंगे।
उन्होंने 2019 में होने वाले चुनाव में भी इस फैसले से बीजेपी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का संकेत दिया है और व्यापक पैमाने पर एससी एसटी एक्ट का विरोध करने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि पिछले 3 दिनों से इलाहाबाद में एससी एसटी एक्ट को लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमें सामान्य वर्ग के अलावा पिछड़ा वर्ग के संगठन भी शामिल हैं। लगातार विरोध प्रदर्शन के बीच राजा उदय प्रताप सिंह के इसमें शामिल होने पर मामले ने अब सुर्खियां बटोरने शुरू कर दी हैं।
निकाली गई शव यात्रा
एससी एसटी एक्ट के विरोध में प्रदर्शन प्रदर्शन कारियों द्वारा सांसदों की सांकेतिक शव यात्रा निकाली गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एससी एसटी एक्ट को लागू करने वाले सांसदों की आत्मा मर चुकी है, इसलिए हम उनका अंतिम संस्कार कर रहे हैं। अगर एससी एसटी एक्ट के नए प्रावधानों को समाप्त नहीं किया गया तो आंदोलन लगातार बढ़ेगा और यह देशव्यापी होगा। सांसदों की शव यात्रा निकालने के लिए भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी रही और जमकर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications