Raja Raghuwanshi News: गाजीपुर के प्रेमी के कारण सोनम हुई बेनकाब, खुल गया राज? सामने आया चौंकाने वाला सच!
Raja Raghuwanshi News: इंदौर में हुए सनसनीखेज राजा रघुवंशी हत्याकांड ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी के तौर पर सामने आए राज कुशवाहा की गिरफ्तारी ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां एक ओर पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है, वहीं राज के परिवार का दावा है कि वह निर्दोष है।
प्रेम-प्रसंग से जुड़ा यह मामला अब और भी उलझता जा रहा है। इस पूरे प्रकरण में एक नया मोड़ आया है। अब यह बात सामने आई है कि राज फतेहपुर जिले के रामपुर गांव का मूल निवासी है। पुलिस ने उसे राजा रघुवंशी हत्याकांड के सिलसिले में गिरफ्तार किया है, लेकिन परिवार का कहना है कि राज का इस अपराध से कोई लेना-देना नहीं है।

उनकी दलील है कि उसे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है, जिससे उनकी बेगुनाही साबित हो सके। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। अब तक जांच में सामने आया कि मृतक राजा रघुवंशी और आरोपी राज कछवाहा की प्रेमिका सोनम रघुवंशी के बीच प्रेम संबंध थे। आशंका जताई जा रही है कि इन्हीं संबंधों के चलते राजा की हत्या हुई।
राजा रघुवंशी की हत्या करने में राज और सोनम दोनों की भूमिका बताई जा रही है। पुलिस इस कड़ी को सुलझाने में लगी है कि आखिर इस हत्याकांड का असली सूत्रधार कौन है और इसके पीछे की मंशा क्या थी। जांच अभी जारी है और सोनम को सोमवार को यूपी के गाजीपुर जिले से पकड़ा गया। उसके बाद मेघालय पुलिस आई और उसे अपने साथ ले गई।
गाजीपुर से इंदौर तक का सफर
राज कुशवाहा जिसका असली नाम राज कछवाहा बताया जा रहा है जिसका परिवार मूल रूप से यूपी के फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव का रहने वाला है। राज के पिता तीन भाई थे, जिनमें से दो आज भी रामपुर सुकेति गांव में ही रहते हैं। करीब 18 साल पहले, आर्थिक तंगी के कारण राज के पिता इंदौर चले गए थे और वहां फल की दुकान लगाकर गुजारा करने लगे।
बताया जा रहा है कि मेहनत और लगन से जब स्थिति सुधरी, तो लगभग 10 साल पहले उन्होंने अपने पूरे परिवार को इंदौर बुला लिया। इस दौरान इस घटना मे शामिल बताया जाने वाला राज, उसकी मां और दो बहनें भी शामिल थीं। राज अपने परिवार के साथ इंदौर में ही रहने लगा। हालांकि, उसकी बड़ी बहन काजल दादी के साथ गांव में ही रहकर पढ़ाई कर रही थी।
यह भी बात सामने आ रही है कि कोरोना काल के दौरान राज के पिता पूरे परिवार के साथ वापस गांव आ गए थे। जब उसके पिता गांव आये थे उस समय राज भी उनके साथ ही था। दुर्भाग्यवश, कोरोना काल में ही राज के पिता का देहांत हो गया। कोरोना काल में पिता का देहांत हो जाने के बाद राज अपने परिवार के साथ दोबारा इंदौर चला गया।
इंदौर में राज प्लाईवुड के काम से जुड़ गया। यहीं पर काम के सिलसिले में उसकी मुलाकात सोनम से हुई, और उनके बीच प्रेम संबंध विकसित हुए। यह बात अब पुलिस की जांच का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गई है, क्योंकि माना जा रहा है कि इन्हीं संबंधों के कारण ही राजा रघुवंशी की हत्या हुई। हाल ही में राज के ननिहाल में एक शादी समारोह था, जिसमें पूरा परिवार शामिल हुआ, लेकिन राज वहां नहीं आया था।
तो क्या गलत लोकेशन पर पहुंच गई थी सोनम
सोमवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जनपद से यूपी पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार किया। ऐसे में अब एक सवाल यह भी लोगों के मन में उठ रहा है कि क्या सोनम फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र में स्थित अपने प्रेमी राज के घर जाना चाहती थी और गलती से गाजीपुर जनपद पहुंच गई।
चर्चा है कि गाजीपुर थाना और गाजीपुर जिला को लेकर सस्पेंस हो सकता है। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जिस तरीके से पूरा प्लान बनाया गया होगा इस प्लान के अनुसार सोनम अपने प्रेमी के घर यूपी के फतेहपुर जनपद के गाजीपुर थाना क्षेत्र में जाना चाहती थी लेकिन गलती से गाजीपुर जिले में आ गई होगी।
फिलहाल यह पूरा मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई यह जानने को उत्सुक है कि इस हत्याकांड के पीछे की सच्चाई क्या है। संभावना है कि जल्द ही इस मामले का पूरा खुलासा हो जाएगा। इस घटना ने रामपुर गांव के लोगों को भी सदमे में डाल दिया है, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि राज जैसा लड़का ऐसे किसी अपराध में शामिल हो सकता है।
फतेहपुर जिले के गाजीपुर थाने के एसओ ने फोन पर वन इंडिया रिपोर्टर से बात करते हुए बताया कि राज का परिवार करीब 18 साल पहले गाजीपुर छोड़कर चला गया था, और अब यहां कोई नहीं रहता। हालांकि, यह मामला मीडिया में आने के बाद लगातार फोन आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications