उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

जो राजीव गांधी भी नहीं कर पाए, 26 साल बाद वो करने जा रहे हैं राहुल गांधी

By Brajesh Mishra
Google Oneindia News

लखनऊ। मिशन यूपी को कामयाब बनाने में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी किसान यात्रा के दौरान अयोध्या का दौरा भी करेंगे। 1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद अयोध्या जाने वाले वह गांधी परिवार के पहले सदस्य होंगे। इसके पहले राहुल गांधी के पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी अयोध्या गए थे।

rahul gandhi

राहुल गांधी शुक्रवार को अयोध्या के हनुमान गढ़ी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। 1990 में 'सद्भावना यात्रा' के दौरान राजीव गांधी भी हनुमान गढ़ी जाने वाले थे, लेकिन बिजी शेड्यूल की वजह से वह वहां नहीं जा पाए। हालांकि उस वक्त राजीव गांधी अयोध्या जरूर गए थे। हनुमान गढ़ी, विवादित ढांचे से कुछ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। अब 26 साल बाद अब राहुल गांधी उस जगह पर जा रहे हैं, जहां राजीव गांधी नहीं जा सके।

<strong>पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला</strong>पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पुलिस स्टेशन पर आतंकी हमला

शाम को दरगाह भी जाएंगे राहुल
किसान यात्रा के दौरान राहुल गांधी वोट बैंक को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं। सुबह मंदिर में दर्शन के बाद राहुल गांधी शाम को अंबेडकर नगर जिले में किचौचा शरीफ दरगाह पर भी जाएंगे।

राजीव गांधी से पहले इंदिरा गई थीं अयोध्या
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बीते चुनावों में कई बार फैजाबाद के दौरे पर गईं लेकिन बाबरी विध्वंस के बाद वह कभी अयोध्या नहीं गईं। एक कांग्रेस नेता ने बताया कि राजीव गांधी से पहले 1960 में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी भी अयोध्या गई थीं। यहां उन्होंने सरयू नदी पर हो रहे विकास कार्यों का शुभारंभ किया था।

<strong>पढ़ें: सीएम केजरीवाल को रेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने दिखाईं चूड़ियां</strong>पढ़ें: सीएम केजरीवाल को रेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने दिखाईं चूड़ियां

रोड शो करेंगे राहुल गांधी
शुक्रवार को अंबेडकर नगर के लिए रवाना होने से पहले राहुल गांधी फैजाबाद में रोड शो करेंगे। इसके बाद अगले दिन शनिवार को वह आजमगढ़ में होंगे। यह सपा का गढ़ माना जाता है।

Comments
English summary
Rahul gandhi will be the first person of his family to visit ayodhya after Babri Masjid’s demolition in 1992.
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X