पूर्व विधायक को सिक्योरिटी ने रोका तो इलाहाबाद से बिना खाना खाए लौट गए राहुल गांधी
इलाहाबाद। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को जनसभा को सम्बोधित करने मध्य प्रदेश पहुंचे थे जहां से लौटने के बाद वह इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट पर शाम करीब पांच बज कर बीस मिनट पर विशेष विमान से उतरे। बताया जा रहा है कि उन्हें यहां पर खाना खाना था लेकिन जिस पूर्व विधायक से उन्होंने खाना मंगवाया था उन्हें सिक्योरिटी वालों से बाहर ही रोक लिया जिससे राहुल गांधी को इलाहाबाद से भूखे पेट ही वापस लौटना पड़ा।

इलाहाबाद के बमरौली एयरपोर्ट पहुंचते ही भोले का पोस्टर लिए हसीब अहमद के साथ कुछ लोग बम-बम भोले का जयघोष करने लगे। इससे राहुल गांधी खुद को असहज महसूस करने लगे और नाराज होकर कार्यकर्ताओं से मिले बिना मिले ही वापस चले गए। इलाहाबाद में उतरते ही राहुल गांधी के लिए खाना लाने की जिम्मेदारी पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह को दी गई थी बताया जा रहा है कि वे मौके पर समय से पहुंचे तो थे लेकिन मिलने वालों की लिस्ट में उनका नाम ना होने के चलते उन्हें सिक्योरिटी ने बाहर ही रोक लिया था और अंदर ना पहुंच पाने के कारण वे राहुल गांधी को खाना भी नहीं दे पाए। कांग्रेसियों की इन हरकतों और लापरवाहियों से राहुल गांधी नाराज भी दिखे।












Click it and Unblock the Notifications