आरएसएस से निपटने के लिए राहुल गांधी ने अमेठी में दिया 'शक्ति प्रोजेक्ट' का हथियार

अमेठी। दो दिवसीय अमेठी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने BJP-RSS पर हमला बोला। उन्होंने अपने भाषण के दौरान बताया कि हिन्दुस्तान के सामने तीन बड़े चैलेंज हैं? बेरोजगारी, किसान की खराब हालत और महंगाई। राहुल गांधी ने कहा कि जीएसटी और नोटबन्दी से आपकी जेब से पैसा निकाला गया जिसे लेकर विजय माल्या और नीरव मोदी को दे दिया, और वे इन पैसों को लेकर भाग गए। राहुल गांधी ने कहा- मोदी सरकार ने किसानों को खत्म कर दिया। बतौर राहुल, नरेंद्र मोदी जी ने 5-10 उद्योगपतियों को देश का पूरा पैसा पकड़ा दिया और छोटे व्यापारियों को तोड़ दिया। इसी दौरान उन्होंने कांग्रेस के शक्ति प्रोजक्ट से आम जनता को भी रूबरू कराया।

 rahul gandhi reached amethi and attacked on modi government and rss

हर मुद्दे पर की पर तेवर रहे आक्रामक, निशाने पर रहे पीएम मोदी

राहुल अपने भाषण में मोदी सरकार को लेकर काफी आक्रामक रहे। उन्होंने कहा कि पिछले साल मोदी जी ने चुनिन्दा 15 लोगों का 2 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिया, जबकि हिंदुस्तान के किसानों का कर्ज माफ ही नहीं किया। वहीं मोदी जी के विदेश नीतियों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि चाइना ने अपनी सेना को लद्दाख में घुसा दिया-डोकलाम में भी घुसा दिया लेकिन मोदी जी ने एक शब्द नहीं बोला। नरेंद्र मोदी जी गुजरात में चाइना के प्रधानमंत्री के साथ झूला झूले। उन्होंने कहा कि जो बुलेट ट्रेन बन रही है वहां बुलेट ट्रेन नहीं है बल्कि मैजिक ट्रेन है और जो कभी नहीं बनेगी। वह ट्रेन सिर्फ कांग्रेस की सरकार में बनेगी।

आरएसएस पर हमला बोलते हुए कहा कि आरएसएस का व्यक्ति किसी को हिन्दू की नजरों से देखता है तो किसी की जाति देखता है जबकि कांग्रेस पार्टी सबको जोड़ने की बात करती है। हम प्यार से बात करते हैं, हम आपकी शक्ति को बढ़ाने के लिए शक्ति प्रोजेक्ट लाए हैं।

क्या है शक्ति प्रोजेक्ट

बता दें कि अमेठी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को फुरसतगंज में कांग्रेसियों के लिए शक्ति प्रोजेक्ट लांच किया। इस प्रोजेक्ट के माध्यम से कांग्रेसजन पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी हासिल कर सकेंगे, साथ ही अपनी आवाज शीर्ष नेतृत्व तक पहुंचा सकेंगे। राहुल गांधी ने इस प्रोजेक्ट को बीजेपी और आरएसएस को रोकने का हथियार बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+