इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिर बाहर आया रैगिंग का जिन्न, छात्र का आरोप- नग्न कर डांस कराते हैं सीनियर

इलाहाबाद। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में रैगिंग का भूत एक बार फिर कब्र से बाहर आ गया है। रैगिंग का यह सनसनीखेज मामला चुनावी सरगर्मी के बीच आया है। जिससे यूनिवर्सिटी का माहौल और गर्म हो गया है। घटना यूनिवर्सिटी में नवप्रवेशी छात्र के साथ हुई है। छात्र के रूममेट व सीनियर्स ने शर्मनाक हरकत करते हुये रैगिंग की और हास्टल का कमरा खाली करने का दबाव बनाया। मामले में छात्र ने चीफ प्रॉक्टर से शिकायत की है। चीफ प्रॉक्टर ने जांच के आदेश दिये है। छात्र बीए प्रथम वर्ष का छात्र है और इसी वर्ष एडमीशन के बाद उसे हास्टल एलाट हुआ है।

इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में फिर बाहर आया रैगिंग का जिन्न, छात्र का आरोप- नग्न कर डांस कराते हैं सीनियर

नंगा नचाते हैं सीनियर
घटना की लिखित शिकायत के बाद छात्र ने मीडिया से बात करते हुये। अपना दर्द बयां किया। छात्र के अनुसार उसका रूम मेट और सीनियर लगातार उसकी रैगिंग कररहे हैं। उसके सारे कपड़े उतरवा दिये जाते हैं। उसे नंगा नचाया जाता है। कुछ भी विरोध करने पर तमंचा मुंह में ठूंस कर धमकी दी जाती है। लगातार उसे मजबूर किया जा रहा हैंं कि वह हास्टल का रूम खाली कर दे।

चीफ प्रॉक्टर ने दिये जांच के आदेश
जैसे ही रैगिंग का मामला सामने आया यूनिवर्सिटी में हड़कंप की स्थति रही। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर राम सेवक दुबे ने तत्काल जांच के आदेश दे दिये हैं।
उन्होंने बताया कि बीए फर्स्ट ईयर के एक छात्र ने अपने रुम पार्टनर और सीनियरों पर रैगिंग करने का आरोप लगाया है। शुरुआती जांच में मामला रैगिंग के बजाय मारपीट का सामने आया है। हालांकि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। अगर रैगिंग हुई है। तो दोषी छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक व विधिक कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+