अपराधियों में नहीं रहा खाकी का खौफ, बुजुर्ग महिला ग्राम प्रधान को घर में घुसकर पीटा
रायबरेली। रायबरेली जिले में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। यहां अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ खत्म होता जा रहा है। अपराधियों को कोई भी वारदात को अंजाम देने से डर नहीं लगता। एक ऐसा ही मामला कायबरेली के खीरों थाना क्षेत्र से सामने आया है जहां पुरानी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान ने साथियों संग वर्तमान प्रधान के घर में घुसकर मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर पूर्व ग्राम प्रधान समेत आठ लोगों पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में लग रही है।

मामला रायबरेली जिले के खीरों थाना क्षेत्र का है जहां ग्राम प्रधान राजेश्वरी ने आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश को लेकर पूर्व प्रधान राम बहादुर और उनके साथियों ने एक साथ मिलकर उनके घर में घुस आए और उन्हें बुरी तरह से मारा-पीटा साथ भद्दी भद्दी गालियां दी। विपक्षियों ने उनके घर पर ईंट-पत्थर भी बरसाए और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications