इलाहाबाद के कॉलेज में दूसरे दिन फिर निकला अजगर, गेट पर चढ़ा
इलाहाबाद। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से संबंध श्यामा प्रसाद मुखर्जी डिग्री कॉलेज फाफामऊ में लगातार दूसरे दिन भी अजगर निकला। हलांकि बुधवार को निकले 12 फुट लंबे अजगर के अपेक्षा आज गुरुवार को निकला अजगर छोटा था। बताया जा रहा है कि यह अजगर का बच्चा है जो लगभग 3 से 4 फीट लंबा था।

अजगर कॉलेज कैंपस से होता हुआ कार्यालय के चैनल गेट में घुसने का प्रयास कर रहा था तभी छात्रों की नजर पड़ी और चीखने चिल्लाने लगे । इसके बाद वन संरक्षक वीके टार्जन को बुलाया गया। उन्होंने अजगर को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। वीके टार्जन ने बताया जंगल से निकलकर भोजन की तलाश में अजगर बस्ती की ओर आ रहे हैं। यह पूरी संभावना है कि मादा अजगर ने कई सारे बच्चों को जन्म दिया होगा, जिनमें से यह एक है और कॉलेज के अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था।

टार्जन ने आस-पास और अजगर के भी होने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल लगातार दूसरे दिन भी अजगर के कॉलेज में निकलने से हड़कंप मचा रहा और पूरी तरीके से अफरा-तफरी का माहौल रहा। बता दें कि गुरुवार को कॉलेज में लगभग 12 फीट लंबा अजगर निकला था जिसे 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद प्रोफेसर एनबी सिंह ने पकड़ा था। अजगर का वजन 40 किलो से अधिक था और उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया था। हलांकि आज फिर से अजगर निकलने के बाद डरावनी स्थिति पैदा हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications