पूर्व सपा सांसद Atiq Ahmed और भाई अशरफ पर अंधाधुंध फायरिंग, प्रयागराज में UP पुलिस के सामने हुई हत्या!

समाजवादी पार्टी के पूर्व सांसद Atiq Ahmed और उनके भाई अशरफ पर अंधाधुंध फायरिंग की गई। प्रयागराज में मेडिकल के लिए ले जा रही UP पुलिस के सामने दोनों की हत्या हुई! सोशल मीडिया पर आई वीडियो दिल दहलाने वाली है।

Atiq Ahmed

Atiq Ahmed की हत्या के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर उबाल आने के संकेत हैं। गैंगस्टर से सांसद बने अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस की मौजूदगी में हत्या की गई।

पिस्टल से मारी गई गोली

रिपोर्ट्स के अनुसार अतीक और उनके भाई को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था। मीडिया वाले कुछ सवाल कर रहे थे। इसी दौरान एक अपराधी अतीक पर अटैक करता है।

अतीक की बाईं तरफ से हुआ अटैक

सोशल मीडिया पर आई वीडियो में देखा जा सकता है कि अतीक के भाई काले कपड़े पहने हैं, जबकि खुद अतीक सफेद कुर्ते-पायजामे में हैं। मीडिया कर्मियों और यूपी पुलिस के जवानों से घिरे अतीक पर बाईं तरफ से हमला किया गया।

Atiq Ahmed

फायरिंग से हड़कंप, जान बचाकर भागे लोग

अटैक के बाद भीड़ तितर-बितर हो गई। कैमरे और वहां की दूसरी रौशनी में देखा गया कि तीन-चार हमलावर अतीक और उसके भाई पर अंधाधुंध फायरिंग कर रहे हैं।

Atiq Ahmed

हमला करने वाले लोगों के पकड़े जाने की सूचना नहीं

अतीक और उसके भाई को गोलियों से भूनन के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। रिपोर्ट लिखे जाने तक किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। बता दें कि अतीक को प्रयागराज की कोर्ट ने मर्डर केस में दोषी करार दिया था।

Recommended Video

    Asad Ahmed Encounter: असद अहमद सुपुर्द ए खाक, Atiq Ahmed जेल में खूब रोया तड़पा.. | वनइंडिया हिंदी
    Atiq Ahmed

    हत्याकांड की विचलित करने वाली वीडियो

    अतीक की हत्या की वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस हथकड़ी लगाकर अतीक और भाई अशरफ को ले जा रही थी। हालांकि, गोली मारे जाने के बाद दोनों गिर गए। हाथों में हथकड़ी लगी रही।

    पुलिस को चकमा देकर निकला गोली मारने वाला

    अतीक और अशरफ को मौत की नींद सुलाने वाले हमलावरों को दोनों के नीचे गिरने के बाद भी कई राउंड फायरिंग करते देखा गया। एक हमलावर के पीछे खड़े पुलिसकर्मी ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह चकमा देने में सफल रहा।

    दो दिन पहले एनकाउंटर में ढेर हुआ अतीक का बेटा

    अतीक अहमद उमेश पाल हत्याकांड में दोषी पाया गया। उमेश बसपा विधायक की हत्या का मुख्य गवाह था। खास बात ये की अतीक के बेटे और उसके एक सहयोगी को एक दिन पहले ही पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+