Diwali-Chhath Special Train: आसनसोल-गोरखपुर एक्सप्रेस के फेरों की बढ़ी संख्या, ये है नई अपडेट

Puja Special Trains Latest News Hindi Uttar Pradesh: रेलवे प्रशासन द्वारा आगामी दशहरा, दीवाली एवं छठ त्यौहारों पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुये यात्रियों की सुविधा हेतु 03527/03528 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी का संचलन आसनसोल से 26 सितम्बर, 03, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर तथा 07 नवम्बर, 2025 प्रत्येक शुक्रवार को तथा गोरखपुर से 27 सितम्बर, 04, 11, 18 एवं 25 अक्टूबर तथा 01 एवं 08 नवम्बर, 2025 प्रत्येक शनिवार को 07 फेरे के लिये निम्नवत किया जायेगा।

03527 आसनसोल-गोरखपुर साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 26 सितम्बर, 03, 10, 17, 24 एवं 31 अक्टूबर तथा 07 नवम्बर, 2025 प्रत्येक शुक्रवार को आसनसोल से 13.20 बजे प्रस्थान कर चितरंजन से 13.44 बजे, जामताड़ा से 13.59 बजे, मधुपुर से 14.27 बजे, जसीडीह से 14.49 बजे, झाझा से 16.30 बजे किऊल से 17.11 बजे, बरौनी से 19.25 बजे, शाहपुर पटोरी से 20.27 बजे, हाजीपुर से 21.20 बजे, सोनपुर से 21.32 बजे, छपरा से 23.20 बजे दूसरे दिन सीवान से 00.15 बजे, भटनी से 00.57 बजे तथा देवरिया सदर से 01.27 बजे छूटकर गोरखपुर 03.30 बजे पहुँचेगी।

indian railway

वापसी यात्रा में, 03528 गोरखपुर-आसनसोल साप्ताहिक पूजा विशेष गाड़ी 27 सितम्बर, 04, 11, 18 एवं 25 अक्टूबर तथा 01 एवं 08 नवम्बर, 2025 प्रत्येक शनिवार को गोरखपुर से 06.30 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 07.28 बजे, भटनी से 07.57 बजे, सीवान से 08.40 बजे, छपरा से 09.45 बजे, सोनपुर से 10.50 बजे, हाजीपुर से 11.05 बजे, शाहपुर पटोरी से 11.47 बजे, बरौनी से 13.30 बजे, किऊल से 15.02 बजे, झाझा से 17.35 बजे, जसीडीह से 18.08 बजे, मधुपुर से 18.34 बजे जामताड़ा से 19.04 बजे तथा चितरंजन से 19.18 बजे छूटकर आसनसोल 20.45 बजे पहुँचेगी।

इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, जनरेटर सह लगेज यान का 01 तथा एल.एस.एल.आर.डी. के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+