छपरा-अमृतसर पूजा स्पेशल गाड़ी सहित इन ट्रेनों में इतनी सीटें हैं खाली, जल्द करा लें बुक
Puja Special Trains: रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है जिससे त्योहारों पर यात्रियों को राहत मिल रही है। पूर्वोत्तर रेलवे से होकर हजारों ट्रेनें यात्रियों की राह आसान बना रहीं हैं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में 10 नवम्बर तक सीट उपलब्धता की सूची जारी की गई है जिससे यात्रियों को राहत मिल सके।
10 नवंबर तक इन ट्रेनों में खाली है सीट
- छपरा से चलने वाली 05049 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी में 24 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 458 बर्थ एवं 07 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 494 बर्थ उपलब्ध है। लालकुंआ से चलने वाली 05060 लालकुंआ-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी में 06 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी 04 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 44, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 176 बर्थ उपलब्ध है। छपरा से चलने वाली 04607 छपरा-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी में 27 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 418 एवं शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी., 03 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित तृत418 एवं शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी., 03 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में आर.ए.सी. तथा 10 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 447 बर्थ उपलब्ध है।

- गोरखपुर से चलने वाली 05634 गोरखपुर-नारंगी पूजा विशेष गाड़ी में 24 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में आर.ए.सी. बर्थ, शयनयान श्रेणी में 535 बर्थ, 31 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 135 बर्थ तथा 07 नवम्बर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 221 बर्थ उपलब्ध है। मऊ से चलने वाली 05301 मऊ-अम्बाला कैंट पूजा विशेष गाड़ी में 23 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 37, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 71 एवं वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 01 बर्थ, 30 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 60, शयनयान श्रेणी में 65 बर्थ तथा 06 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 02 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 85, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 312, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 107 बर्थ उपलब्ध है।
- बढ़नी से चलने वाली 05005 बढ़नी-अमृतसर पूजा विशेष गाड़ी में 22 अक्टूबर,2025 को शयनयान श्रेणी में 196 बर्थ तथा 29 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 242 बर्थ, 05 नवम्बर,2025 को शयनयान श्रेणी में 242 बर्थ उपलब्ध है। मऊ से चलने वाली 05064 मऊ-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी में 22 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 13, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 32 एवं शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी.बर्थ तथा 05 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 07 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में आर.ए.सी. उपलब्ध है। गोमती नगर से चलने वाली 05314 गोमती नगर-महबूबनगर पूजा विशेष गाड़ी में 26 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 1202 बर्थ उपलब्ध है।
- बनारस से चलने वाली 05047 बनारस-कोलकाता पूजा विशेष गाड़ी में 28 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 528 बर्थ तथा 04 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 1171 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से चलने वाली 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा विशेष गाड़ी में 22 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 48 एवं शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी., 24 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 61 एवं शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी., 05 एवं 07 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में आर.ए.सी. बर्थ उपलब्ध है।
- गोरखपुर से चलने वाली 09112 गोरखपुर-वड़ोदरा पूजा विशेष गाड़ी में 10 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 09, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में आर.ए.सी. बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से चलने वाली 03528 गोरखपुर-आसनसोल पूजा विशेष गाड़ी में 25 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 78, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 338 एवं शयनयान श्रेणी में 380 बर्थ, 01 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 64, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 277 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी में 147 बर्थ, 08 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 75, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 347 एवं शयनयान श्रेणी में 391 बर्थ उपलब्ध है।
- गोरखपुर से चलने वाली 08630 गोरखपुर-रांची पूजा विशेष गाड़ी में 26 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 12, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 44, शयनयान श्रेणी में 499 बर्थ, 02 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी. उपलब्ध है। गोरखपुर से चलने वाली 03678 गोरखपुर-धनबाद पूजा विशेष गाड़ी में 27 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 70, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 89, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 399, शयनयान श्रेणी में 178 बर्थ, 03 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में एवं वातानुकूलित तृतीय श्रणी में आर.ए.सी., वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 65 एवं शयनयान श्रेणी में 253 बर्थ तथा 10 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 78, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 96, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 403, शयनयान श्रेणी में 311 बर्थ उपलब्ध है।
- गोरखपुर से चलने वाली 05977 गोरखपुर-डिब्रगढ़ पूजा विशेष गाड़ी में 23 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 139 बर्थ, 30 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी. तथा 06 नवम्बर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 59 बर्थ उपलब्ध है। गोरखपुर से चलने वाली 04021 गोरखपुर-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी में 25 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 01 बर्थ, 01 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 03 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 31 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 34 बर्थ, 08 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 18 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 72 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 347 बर्थ एवं शयनयान श्रेणी में 314 बर्थ उपलब्ध है।
- सीतामढ़ी से चलने वाली 04015 सीतामढ़ी-आनन्द विहार टर्मिनस पूजा विशेष गाड़ी में 22 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 21, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 09, शयनयान श्रेणी में 462 बर्थ, 23 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 20, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 10, शयनयान श्रेणी में 483 बर्थ, 24 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 16, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 12, शयनयान श्रेणी में 531 बर्थ, 25 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी एवं वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में आर.ए.सी. एवं शयनयान श्रेणी में 444 बर्थ, 26 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 23, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 14, शयनयान श्रेणी में 599 बर्थ, 27 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 18, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 26, शयनयान श्रेणी में 588 बर्थ, 28 अक्टूबर,2025 को शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी. उपलब्ध है।
- हसनपुर रोड से चलने वाली 04097 हसनपुर-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी में 22 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 945 बर्थ, 23 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 955 बर्थ, 24 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 943 बर्थ, 25 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 902 बर्थ, 26 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 960 बर्थ, 27 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 949 बर्थ उपलब्ध है। दरभंगा से चलने वाली 04449 दरभंगा-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी में 22 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 28 बर्थ, 23 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 372 बर्थ, 24 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 182 बर्थ, 25 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 298 बर्थ, 26 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 423 बर्थ, 27 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 435 बर्थ उपलब्ध है।
- सीतामढ़ी से चलने वाली 04009 सीतामढ़ी-दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी में 24 अक्टूबर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 12 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 61, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 88, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 242 बर्थ, शयनयान श्रेणी में 278 बर्थ तथा 31 अक्टूबर,2025 को वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 46 बर्थ, शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी. में बर्थ, 07 नवम्बर, 2025 को वातानुकूलित प्रथम श्रेणी में 16 बर्थ, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 57, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 88, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी में 247 बर्थ, शयनयान श्रेणी में 290 बर्थ उपलब्ध है।
- मानसी से चलने वाली 04453 मानसी-नई दिल्ली पूजा विशेष गाड़ी में 22 अक्टूबर,2025 को शयनयान श्रेणी में 75 बर्थ, 23 अक्टूबर, 2025 को शयनयान श्रेणी में 27 बर्थ, 24 अक्टूबर,2025 को शयनयान श्रेणी में आर.ए.सी., 26 अक्टूबर,2025 को शयनयान श्रेणी में 222 बर्थ, 27 अक्टूबर,2025 को शयनयान श्रेणी में 426 बर्थ उपलब्ध हैं। गोरखपुर से चलने वाली 04830 गोरखपुर-जोधपुर पूजा विशेष गाड़ी में 07 नवम्बर,2025 को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 42 बर्थ, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 135 बर्थ तथा शयनयान श्रेणी में 20 बर्थ उपलब्ध हैं। इन गाड़ियों में बर्थ आरक्षित कराकर अपनी यात्रा को सुखद बनावें।












Click it and Unblock the Notifications