यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! पुणे-गाजीपुर सिटी स्पेशल ट्रेन 26 सितंबर से आपकी राह बनाएगी आसान, यहां देखें समय
Puja Special Train: अक्टूबर माह में दिवाली , दशहरा और छठ पर्व जैसे महत्वपूर्ण त्योहार हैं। इस दौर अपने घर से अन्य प्रदेशों में रह रहे लोगों के लिए रेलवे ने खास पहल की है। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है। इसी क्रम में पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे एक्सप्रेस को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 01431- 01432 पुणे-गाजीपुर सिटी-पुणे पूजा स्पेशल ट्रेन पुणे से 26 सितम्बर से 28 नवम्बर तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को तथा गाजीपुर सिटी से संशोधित तिथि 27 सितम्बर से 29 नवम्बर तक प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को 19 फेरों के लिए चलाई जाएगी।

इतने बजे पुणे से है समय
- 01431 पुणे-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक त्यौहार विशेष गाड़ी 26 सितम्बर से 28 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार एवं मंगलवार को पुणे से 06.40 बजे प्रस्थान कर दौंड कॉर्ड लाइन से 08.12 बजे,
भोपाल, भुसावल, इटारसी से छुटने का समय
- अहमदनगर से 09.32 बजे, मनमाड जं. से 13.15 बजे, जलगांव जं. से 15.25 बजे, भुसावल से 16.00 बजे, खंडवा से 18.30 बजे, इटारसी से 20.45 बजे, भोपाल से 22.20 बजे,
- दूसरे दिन बीना से 00.25 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) से 03.20 बजे, उरई से 04.52 बजे, गोविन्दपुरी से 07.25 बजे, फतेहपुर से 08.32 बजे, सूबेदारगंज से 10.05 बजे,
वाराणसी जंक्शन से पकड़े ट्रेन
- वाराणसी जं. से 14.50 बजे, जौनपुर से 17.15 बजे तथा औंड़िहार से 18.15 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 19.40 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा का देखें समय
- वापसी यात्रा में 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे पूजा स्पेशल ट्रेन 27 सितम्बर से 29 नवम्बर, तक प्रत्येक शनिवार एवं बुधवार को गाजीपुर सिटी से 22.40 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 23.40 बजे,
- दूसरे दिन जौनपुर से 02.05 बजे, वाराणसी जं. से 04.30 बजे, सूबेदारगंज से 08.15 बजे, फतेहपुर से 09.32 बजे, गोविन्दपुरी से 12.25 बजे, उरई से 14.17 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई जं0 (झांसी) से 16.45 बजे,
- बीना से 20.30 बजे, भोपाल से 22.55 बजे, तीसरे दिन इटारसी से 01.00 बजे, खंडवा से 03.48 बजे, भुसावल से 06.25 बजे, जलगांव जं. से 06.52 बजे, मनमाड जं. से 09.05 बजे,
- अहमदनगर से 12.00 बजे तथा दौंड कॉर्ड लाइन से 15.12 बजे छूटकर पुणे 16.20 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08,
- वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, एल.एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर सह लगेज यान के 01 कोचों सहित कुल 18 आधुनिक एल.एच.बी. कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications