Puja Special Train:कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिए जा रहे हैं अयोध्या तो ये स्पेशल ट्रेनें आपकी राह बनाएंगी आसान
Puja Special Train: उन लोगों के लिए अच्छी खबर है जो कार्तिक पूर्णिमा स्नान के अयोध्या आ रहे हैं। रेलवे ने यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेन शुरू कर दी है जो 5 नवंबर तक यात्रियों की राह आसान बनाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि अयोध्या में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए रेलवे 05079/05080 मनकापुर-गोंडा-मनकापुर मेला अनारक्षित विशेष
गाड़ी चला रहा है।
- उन्होंने बताया कि यह स्पेशल ट्रेन 30 अक्टूबर से ही चलाई जा रही है जो 05 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन 07 फेरों के 05079 मनकापुर-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन मनकापुर से 14.00 बजे प्रस्थान कर झिलाही से 14.08 बजे, मोतीगंज से 14.17 बजे तथा बरुआचक से 14.26 बजे छूटकर गोंडा 14.45 बजे पहुँचेगी। 05080 गोंडा-मनकापुर मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन गोंडा से 15.15 बजे प्रस्थान कर बरुआचक से 15.27 बजे, मोतीगंज से 15.36 बजे तथा झिलाही से 15.46 बजे छूटकर मनकापुर 16.35 बजे पहुँचेगी। यह गाड़ी मेमू रेक से चलाई जायेगी।

- 05078-05077 गोंडा-अयोध्या धाम जं.-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचलन गोंडा से 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर) तथा अयोध्या धाम जं. से 31 अक्टूबर से 06 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन (शनिवार को छोड़कर) 06 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा। 05078 गोंडा-अयोध्या धाम जं. मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर से 05 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन (शुक्रवार को छोड़कर) गोंडा से 21.40 बजे प्रस्थान कर बरुआचक से 21.52 बजे, मोतीगंज से 22.01 बजे, झिलाही से 22.10 बजे, मनकापुर से 22.35 बजे, टिकरी से 22.48 बजे, नवाबगंज से 22.58 बजे, कटरा से 23.10 बजे तथा रामघाट हाल्ट से 23. बजे छूटकर अयोध्या धाम जं. 23.50 बजे पहुँचेगी।
- 05077 अयोध्या धाम जं.-गोंडा मेला अनारक्षित विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर से 06 नवम्बर, 2025 तक प्रतिदिन (शनिवार को छोड़कर) अयोध्या धाम जं. से 00.45 बजे प्रस्थान कर रामघाट हाल्ट से 00.56 बजे, कटरा से 01.06 बजे, नवाबगंज से 01.17 बजे, टिकरी से 01.27 बजे, मनकापुर से 02.45 बजे, झिलाही से 02.53 बजे, मोतीगंज से 03.03 बजे तथा बरुआचक से 03.13 बजे छूटकर गोंडा 03.30 बजे पहुँचेगी। यह गाड़ी डेमू रेक से चलाई जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications