Puja Special Train: हाजीपुर, समस्तीपुर होते हुए इन स्टेशनों पर इतने बजे पहुंचेगी कोलकाता - छपरा एक्सप्रेस
Puja Special Train: रेलवे ने त्योहारों के पश्चात लौट रहे यात्रियों की सुविधा के लिए खास पहल की है। इस दौरान कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में 05088 - 05087 छपरा-कोलकाता-छपरा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी का संचलन छपरा से 30 अक्टूबर, 2025 को तथा कोलकाता से 31 अक्टूबर, 2025 को निम्नवत किया जायेगा।
छपरा कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन
- 05088 छपरा-कोलकाता अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 30 अक्टूबर, 2025 को छपरा से 14.05 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर से 15.15 बजे, मुजफ्फरपुर से 16.10 बजे, समस्तीपुर से 17.17 बजे, बरौनी से 18.35 बजे, किऊल से 20.37 बजे, झाझा से 22.45 बजे, जसीडीह से 23.52 बजे, दूसरे दिन मधुपुर से 00.17 बजे, चित्तरंजन से 01.10 बजे, आसनसोल से 01.47 बजे, दुर्गापुर से 02.19 बजे, बर्द्धमान से 03.33 बजे, बैण्डेल से 04.25 बजे तथा नैहाटी से 04.55 बजे छूटकर कोलकाता 06.00 बजे पहुँचेगी।

- वापसी यात्रा में, 05087 कोलकाता-छपरा अनारक्षित पूजा विशेष गाड़ी 31 अक्टूबर, 2025 को कोलकाता से 09.00 बजे प्रस्थान कर नैहाटी से 09.50 बजे, बैण्डेल से 10.17 बजे, बर्द्धमान से 11.35 बजे, दुर्गापुर से 12.38 बजे, आसनसोल से 13.13 बजे, चित्तरंजन से 13.38 बजे, मधुपुर से 14.37 बजे, जसीडीह से 15.25 बजे, झाझा से 17.45, किऊल से 18.42 बजे, बरौनी से 20.25 बजे, समस्तीपुर से 21.35 बजे, मुजफ्फरपुर से 22.35 बजे तथा हाजीपुर से 23.35 बजे छूटकर दूसरे दिन छपरा से 01.30 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी शयनयान श्रेणी के 18 तथा एस.एल.आर. डी. के 02 कोचों सहित कुल 20 अनारक्षित कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications