Puja Special Train: बढ़नी-आसनसोल पूजा स्पेशल ट्रेन यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल के यात्रियों की राह बनाएगी आसान
Puja Special Train: त्योहारों पर भारी संख्या में लोग अपने घरों को लौटेंगे और त्यौहार खत्म होने के बाद वापस काम पर लौटेंगे भी। यात्रियों की भारी भीड़ के मद्देनजर रेलवे कई पूजा स्पेशल ट्रेनें चला रहा हैं। इसी क्रम में बढ़नी-आसनसोल पूजा स्पेशल भी चलाई जा रही है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 05056 - 05055 बढ़नी-आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी के फेरों की संख्या बढ़ा दी गई है। बढ़नी-आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर बढ़नी से 17 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को तथा आसनसोल से 18 अक्टूबर से 08 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को 04 फेरों के लिये निम्नवत किया जायेगा।

बढ़नी-आसनसोल पूजा स्पेशल
- 05056 बढ़नी-आसनसोल साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी 17 अक्टूबर से 07 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शुक्रवार को बढ़नी से 16.00 बजे प्रस्थान कर सिद्धार्थनगर से 16.47 बजे, आनन्दनगर से 17.27 बजे, गोरखपुर से 18.35 बजे, कप्तानगंज से 19.25 बजे, रामकोला से 19.52 बजे, पडरौना से 20.12 बजे, तमकुही रोड से 20.42 बजे, थावे से 21.40 बजे, गोपालगंज से 22.00 बजे, रतनसराय से 22.22 बजे, दिघवा दुबौली से 22.50 बजे, मसरख से 23.15 बजे, मढ़ौरा से 23.37 बजे, दूसरे दिन खैरा से 00.07 बजे, सोनपुर से 01.30 बजे, हाजीपुर से 01.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 02.32 बजे, बरौनी से 03.50 बजे, किऊल से 05.27 बजे, झाझा से 06.35 बजे, जसीडीह से 07.04 बजे, मधुपुर से 07.31 बजे तथा चित्तरंजन से 08.12 बजे छूटकर आसनसोल 09.30 बजे पहुँचेगी।
- वापसी यात्रा में, 05055 आसनसोल-बढ़नी साप्ताहिक आरक्षित पूजा विशेष गाड़ी 18 अक्टूबर से 08 नवम्बर, 2025 तक प्रत्येक शनिवार को आसनसोल से 12.30 बजे प्रस्थान कर चित्तरंजन से 12.55 बजे, मधुपुर से 13.50 बजे, जसीडीह से 14.15 बजे, झाझा से 15.35 बजे, किऊल से 16.22 बजे, बरौनी से 17.45 बजे, शाहपुर पटोरी से 18.32 बजे, हाजीपुर से 19.35 बजे, सोनपुर से 19.47 बजे, खैरा से 22.42 बजे, मढ़ौरा से 23.12 बजे, मसरख से 23.36 बजे, दूसरे दिन दिघवा दुबौली से 00.04 बजे, रतनसराय से 00.32 बजे, गोपालगंज से 00.55 बजे, थावे से 01.40 बजे, तमकुही रोड से 02.20 बजे, पडरौना से 02.50 बजे, रामकोला से 03.10 बजे, कप्तानगंज से 03.40 बजे, गोरखपुर से 04.50 बजे, आनन्दनगर से 05.40 बजे तथा सिद्धार्थनगर से 06.20 बजे छूटकर बढ़नी 07.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी के 09, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 09 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 20 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications