किताब छापने के बदले महिला लेखिका से प्रकाशक ने की शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश
मेरठ। देश की पहली जासूसी नॉवलिस्ट होने का दावा करने वाली एक महिला ने प्रकाशक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। यह मामला मेरठ के थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र का है, जहां पॉकेट बुक्स के मालिक समेत एक अन्य पर लेखिका ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
दरअसल, अब तक 36 से भी ज्यादा मशहूर नॉवेल लिखकर खुद को मशहूर नॉवलिस्ट बताने वाली महिला सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। पीड़िता ने SSP से मिलकर प्रकाशक पर किताब छापने के बदले छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। एसएसपी से मिलकर महिला ने कहा कि पहले तो किताब छापने के बहाने उसे बुलाया गया। इतना ही नहीं प्रकाशक की बात न मानने पर कई महीने तक टरकाया भी गया।
काशक से मिलकर उन्होंने इसकी वजह पूछी तो फिर उन्होंने नॉवलिस्ट के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। इसे क्षुब्ध कर नॉवलिस्ट ने अपनी Facebook पर भी प्रकाशक की इस हरकत का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि उनके पाठकों को उनकी किताब ना छपने से भारी दुख पहुंचा है। उन्होंने अपना यह नोबेल 9 साल बाद लिखा था, जिसका नाम वंस अगेन है।
वहीं, प्रकाशक की माने तो नॉवलिस्ट उन्हें ब्लैकमेल कर रही हैं। प्रकाशक ने यह भी कहा कि उन्होंने फ्री में किताब छाप कर दे दी। लेकिन उसके बावजूद इस तरह उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी राजेश पांडे की माने तो इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। अगर आरोप सही पाए गए तो फिर प्रकाशक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।