महिला का पर्स छीन भाग रहे चोर को भीड़ ने दी खौफनाक सजा, वीडियो

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में एक पर्स चोर पकड़ा गया जिसे लोगों ने जमकर पीटा फिर नंगाकर इलाके में घुमाया।

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र के अनगढ मोहल्ले में पकड़े गये चोर के साथ जनता अपने तरीके से ही पेश आयी। पकड़े गये चोर को पुलिस के हवाले करने के बजाय पहले उसकी पिटायी की गयी फिर नंगा करके घुमाया मोहल्ले में घुमाया गया।

चोर महिला का कर रहा था पीछा

चोर महिला का कर रहा था पीछा

अनगढ़ रोड स्थित भोला गार्डेन में कोई मांगलिक कार्यक्रम था। उसमें मेहमान आ रहे थे। भदोही जिले के औराई से कुछ लोग वहां शामिल होने के लिए आ रहे थे। चोर इमामाड़ा से उनका पीछा कर रहा था।

पर्स छीन भागते हुए पकड़ाया

पर्स छीन भागते हुए पकड़ाया

भोला गार्डेन के पास जा महिला रिक्शा चालक को पैसा देने लगी तो चोर उनका पर्स छिनकर भागने लगा। महिला का शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर चोर को पकड़ लिया। चोर की बेरहमी से पिटायी करने के बाद लोगों ने उसे नंगा कर दिया।

लोगों ने उसे सजा देकर पुलिस को सौंपा

नंगा कर चोर को पूरे मोहल्ले में घुमाने के बाद पुलिस को सौंप दिया गया। चोर का कहना था कि पर्स गिरा था, वह उसे लेकर जा रहा था। कटरा कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि चोर इमामबाड़ा निवासी चांद है, पहले कई बार जेल जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+