पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर काशी में आंदोलन, प्रदर्शनकारियो ने रोकी ट्रेन
उत्तर प्रदेश से अलग होकर एक नए पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर आज पूर्वांचल राज्य जन आंदोलन संस्था के लोगों ने बनारस में ट्रेन रोक प्रदर्शन किया।
वाराणसी। उत्तर प्रदेश से अलग होकर एक नए पूर्वांचल राज्य बनाने की मांग को लेकर आज पूर्वांचल राज्य जन आंदोलन संस्था के लोगों ने बनारस में ट्रेन रोक प्रदर्शन किया। आंदोलनकारी ट्रेन रोकर पूर्वांचल राज्य के समर्थन में नारे लगाते रहे और ट्रेन में बैठे यात्री परेशान होते रहे। कुछ देर में मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस ने इन्हें किसी तरह से ट्रेन के आगे से हटाया।

आरपीएफ ने रोकने की बजाय आंदोलनकारियों की रिकार्डिंग की
पूर्वांचल राज्य जन आंदोलन सस्था के लोगो ने मंडुआडीह स्टेशन पर हावड़ा से इलाहाबाद जाने वाली विभूति एक्सप्रेस ट्रेन को पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर 15 मिनट रोक दिया। प्रदर्शनकारी ट्रेन की पटरियों पर बैठे और इंजन पर भी चढ़ गए। आरपीएफ ,जीआरपी के जवानों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के बजाय उनकी रिकॉर्डिंग करना मुनासिब समझा। पॉयलट द्वारा पांच बार हार्न देने पर सक्रीय हुई महिला सिपाहियों ने बाद में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को हटाया। आरपीएफ स्टेशन प्रभारी दिमाक सिंह ने बताया सभी की लिस्ट बनायीं जा रही है और रिकार्डिंग के आधार पर मुकदमा कर कार्यवाही की जाएगी। दो घंटे लेट चल रही विभूति के पैसेंजरों को 15 मिनट और लेट प्रदर्शनकारियों की वजह से होना पड़ा।

ट्रेन रोकने के बजाय दिल्ली जाकर संसद के बाहर बैठें
पैसेंजर रोहित ने हमसे बात करते हुए बताया कि ये ट्रेन पहले से ही दो घंटे लेट है, ऐसे में इस तरह ट्रेन रोकना गर्मी में पैसेंजर के लिए मुसीबत है। हावड़ा जाने वाली तुआ घोस ने बताया 15 मिनट ट्रेन रोकने के बजाय दिल्ली जाकर संसद और लखनऊ में विधान सभा के बाहर बैठे। जनता न को न परेशान करे। बावली दादा ने बताया प्रदर्शनकारियों का प्लेटफार्म टिकट चेक करना चाहिए और उसपर भी कार्यवाही करनी चाहिए।

संस्था का हैं अपना नजरिया
सस्था मेंबर आरती राय ने Oneindia से बात करते हुए बताया सांसद और पीएम यही से है और बनारस पूर्वांचल की राजधानी है। पूर्वांचल राज्य बनने से आसपास के सभी जिलों का विकास होगा। यही नहीं मुख्यमंत्री भी अलग होगा और वो बनारस में बैठेगा जिससे आप पास के जिलों के विकास करना और उन विकास कार्यो पर सीधे नजर रखना भी आसान होगा।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications