मांगों को लेकर नदी में घुसे प्रदर्शनकारी, कहा मांगे मानों वरना डूबकर दे देंगे जान

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में एक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने नदी में उतरकर धरना प्रदर्शन किया। सामाजिक संगठन ने जिला पूर्ति कार्यालय में भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने धमकी देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो वह इसी नदी में डुबकर अपनी जान दें देंगे।

protesters in river over demand in shahjahanpur

दरअसल, सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ता पिछले काफी लंबे समय से जिला पूर्ति कार्यालय में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ धरना प्रदर्शन भूख हड़ताल और अनशन कर चुके है। सामाजिक कार्यकर्ताओं का कहना हैं कि जिला पूर्ति कार्यालय में कई बार भ्रष्टाचार का खुलासा हो चुका है। लेकिन लंबा वक्त बीत जाने के बाद भी भ्रष्टाचार में शामिल अधिकारी और कर्मचारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर सामाजिक संगठन के एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता चौक कोतवाली के पक्का पुल खननौत नदी के गहरे पानी में उतर गए। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पानी में उतकर भाजपा सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन कर रहे सामिजक संगठन के कार्यकर्ता मोहम्मद नवी ने कहा कि अगर जिला पूर्ति कार्यालय मे तैनात भ्रष्ट अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व समाज हिताय मोर्चा के कार्यकर्ता इसी नदी में डूबकर अपनी जान दें देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+