कैश नहीं मिलने की वजह से यूपी में महिलाओं ने किया बवाल, रोकी ट्रेन

डिमोनेटाइजेशन के 24 दिन बाद भी लोग कैश संकट से जूझ रहे हैं और वे हंगामा खड़ा कर रहे हैं। कुशीनगर में गुस्साए लोगों ने ट्रेन रोक दी।

देवरिया, कुशीनगर। नोटबंदी के 24 दिन बीत चुके हैं और कैश की कमी से जूझ रहे लोगों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं।

एक तरफ सरकार कहती है कि बिना किसी हंगामे के नोटबंदी लागू की जा रही है, दूसरी तरफ ग्रामीण इलाकों में कैश की कमी की वजह से आक्रोशित लोगों के बवाल की खबरें आ रही हैं।

protest against demonetisation1

कुशीनगर में लोगों ने रोक दी ट्रेन

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर इलाके में बैंक से कैश नहीं मिलने की वजह से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने गोरखपुर-गोपालगंज रूट के दुदही स्टेशन पर एक ट्रेन को रोक दिया और विरोध प्रदर्शन किया।

लोगों के बवाल की खबर सुनकर मौके पर पहुंची पुलिस और रेलवे के कर्मचारियों ने लोगों को समझाया, तब जाकर ट्रेन आगे रवाना हो सकी।

protest against demonetisation2

महिलाओं ने एसडीएम को घेर लिया

उत्तर प्रदेश के देवरिया में कैश के संकट से नाराज महिलाओं ने कलक्ट्रेट में डीएम कार्यालय के सामने जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने एसडीएम की गाड़ी को घेर लिया और बहुत देर तक जाने नहीं दिया। बहुत समझाने-बुझाने के बाद महिलाएं शांत हुईं।

केंद्र सरकार कह रही है कि सब ठीक है

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को एक सेमिनार में बोलते हुए कहा था कि बिना किसी हंगामे या अशांति के देश में नोटबंदी को लागू किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+